>RANCHI: नई राजधानी का सपना साकार होता नजर आ रहा है। इसे लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास काफी गंभीर दिख रहे हैं। शपथ ग्रहण के बाद अधिकारियों के साथ नया रायपुर का दौरा व बजट घोषणा के दूसरे दिन ही कांके ब्लॉक के सुकुरहुटू नगड़ी में जमीन देखने सीएम का जाना, कुछ ऐसा ही प्रतीत होता है। मौके पर सीएस राजीव गौबा, प्रिंसिपल सेक्रेट्री संजय कुमार, रेवेन्यु सेक्रेट्री केके सोन, जीआरडीए सेक्रेट्री अरुण कुमार सिंह, डीसी मनोज कुमार, एसएसपी प्रभात कुमार, एसी शैलेंद्र लाल समेत बीडीओ भी मौजूद थे।

ख्7 हजार एकड़ भूमि में बस सकती है नई राजधानी

सीएम ने कांके सुकरहुटू में जो जमीन देखी है, वह नई राजधानी के लिए प्रस्तावित भी है। सीएम ने कांके ब्लॉक में जो जमीन देखी है, वह ख्7 हजार एकड़ है। इसमें फ्ब् गांव के लोगों की जमीन है। फ्फ् गांव कांके और एक गांव रातू ब्लॉक में आता है। इसके अलावा एचईसी में भी नई राजधानी के लिए जमीन का प्रस्ताव है। लेकिन, कांके सुकुरहुटू नगड़ी में नई राजधानी बसने के आसार ज्यादा हैं।

सुकुरहुटू-एचईसी में भी देखी गई थी जमीन

नई राजधानी बनाने के लिए जीआरडीए ने भी जमीन देंखी है। पहले सुकुरहुटू में जमीन देखी गई थी, जहां सरकार ने नई राजधानी के लिए शिलान्यास भी कर दिया है। लेकिन सरकारी लापरवाही के कारण वहां नई राजधानी का काम बस शिलान्यास होकर हीं रह गया। बाद में अर्जुन मुंडा की सरकार आई और उस सरकार ने सुकुरहुटू के बदले धुर्वा में एचईसी द्वारा लौटाई गई सरप्लस भूमि को चिन्हित किया। यहां पर विधानसभा भवन के अलावा नया सचिवालय बनाने का भी प्रस्ताव है। विधानसभा भवन का शिलान्यास भी किया गया, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया है।

एचईसी ने ख्फ्00 एकड़ जमीन सरकार को किया है हैंडओवर

सुकूरहुटू में नई राजधानी बनाने का प्रस्ताव कैंसिल होने के बाद एचईसी में नई राजधानी बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था। इसमें एचईसी ने सरप्लस ख्फ्00 एकड़ जमीन सरकार को हैंड ओवर कर दिया है। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि इतने कम एरिया में टाउनशिप डेवलप नहीं किया जा सकता है। अब इसके बाद सुकुरहुटू की जमीन देखी जा रही है।

नई राजधानी के लिए अब तक

- जून ख्00क् में ग्रेटर रांची टाउनशिप डेवलप करने के लिए नगर विकास विभाग द्वारा ग्लोबल टेंडर जारी किया गया।

- अक्टूबर ख्00ख् में ऑपरेशन रिसर्च ग्रुप को कंसल्टेंसी के रूप में सेलेक्ट किया गया।

- नवंबर ख्00ख् में तत्कालिक डिप्टी प्राइम मिनिस्टर एलके आडवाणी ने सुकरहुटू में नई राजधानी बनाने के लिए भूमि का शिलान्यास किया था।

- ख्00ख् में प्रोजेक्ट का इस्टीमेटेड कॉस्ट ब्000 करोड़ रुपए था

-ऑपरेशन रिसर्च ग्रुप को ख्.म्भ् करोड रुपए कंसल्टेंसी फीस भी दी जा चुकी है।