LUCKNOW: सीएमओ दफ्तर किस प्रकार स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करता है आप सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे। आकस्मिक जांच में जुगौली स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर अब्सेंट मिले तो कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए। लेकिन बाद में एक हॉस्पिटल के निकट के दुकानदार के कहने पर ही अधीक्षक को बरी भी कर दिया गया। वहीं नादरगंज स्वास्थ्य केन्द्र के एक कमरे में एम्बुलेंस क्08 के कर्मचारी का कब्जा पाया गया। बुधवार की सुबह सीएमओ कुछ स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण करने निकले तो कई जगह डॉक्टर और कर्मचारी ड्यूटी से नदारद थे। सीएमओ सवा आठ बजे सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गए। जहां पर डॉ। विवेक प्रताप, डॉ। दिलीप कुमार, डॉ। डीके गुप्ता, डॉ। शोभना यादव, डॉ। ऊषा चंद्रा समेत क्फ् कर्मचारी अब्सेंट मिले। सीएमओ ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दे दिए। वहीं नादरगंज स्वास्थ्य केन्द्र में भी कई कर्मचारी व डॉक्टर 9 बजे तक अस्पताल नहीं पहुंचे थे। इसके अलावा नादरगंज के प्राथमिक भी कई कर्मचारियों के अब्सेंट मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई गई।