कार्निवाल में होती रहती हैं छेड़खानी

जर्मनी के कोलोग्ने में हर साल एक कार्निवाल का आयोजन किया जाता है। इस कार्निवाल में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं काफी होती हैं। जिसके चलते यहां पर तकरीबन 2,000 पुलिसवालों की ड्यूटी लगाई गई थी। बेल्जियन की आरटीबीएफ जर्नलिस्ट भी कार्निवाल की रिपोर्टिंग करने आई थी और यहीं पर उसके साथ कुछ लोगों ने गंदी हरकतें की। खबरों की मानें, तो महिला जर्नलिस्ट कैमरे के सामने पीटूसी कर रही थी तभी उसके पीछे कुछ जर्मन लड़के आए और कैमरे के सामने ही उसे छेड़ने लगे।

सभी लड़के नशे में थे

डेलीमेल में छपी खबर के मुताबिक, महिला जर्नलिस्ट का नाम एस्मीरेलडा लेबे है। और वह आरटीबीएफ के लिए रिपोर्टिंग करती है। महिला ने बताया कि, वह अपने रेडियो टेलीविजन के लिए दोपहर एक बजे की न्यूज कवर कर रही थी। लेबे कार्निवल में होने वाली छेड़छाड की घटनाओं की रिपोर्टि कर रही थीं। वह जैसे ही कैमरे के सामने खड़े होकर न्यूज पढ़ रही थीं, तभी पीछे से दो जर्मन लड़के आए और गंदी-गंदी हरकतें करने लगे। इसके बावजूद लेबे ने अपना ध्यान रिपोर्टिंग में लगाया लेकिन जब लड़कों ने सारी हदें पार कर दीं, तो अंत में महिला ने उन्हें काफी लताड़ा। यह पूरी घटना ऑन एयर लाइव हो रही थी। लेबे आगे बताती हैं कि, एक लड़के ने पीछे से आकर उनके कान में एक रात सोने की बात कही, वहीं दूसरे ने उनके ब्रेस्ट पर हाथ रख दिया था।

inextlive from Spark-Bites Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk