- दानापुर के पथशील नगर के विष्णु लेन में युवक ने लगाई फांसी

PATNA : सुबह में जन्मदिन की खुशियां मनाई, मंदिर जाकर पूजा पाठ की तरक्की की दुआएं भगवान से मांगी मगर रात में ऐसा क्या हुआ कि मौत का फंदा लगाकर जिन्दगी ही खत्म कर ली। दानापुर के पथशील नगर के विष्णु पथ में रहने वाले युवक अभिषेक झा (ख्क्) ने मंडे की रात फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया, लेकिन उसने क्यों ऐसा किया यह अब भी राज बना हुआ है। हालांकि लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं मगर कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभिषेक मां अनिता देवी और भाई आशीष कुमार के साथ रहता था, जबकि पिता गांव दरभंगा में रहते हैं।

रात भर क्यों था परेशान

दरभंगा के बेनीपुर के रहने वाले अरविन्द कुमार झा का बेटा अभिषेक कपड़ा दुकान में सेल्समैन का काम करता था। कल दिन में जन्मदिन मनाने के बाद रात में वह परेशान था। उसके भाई ने बताया कि उसने रात को करीब क्ख् बजे तक उसे जगा हुआ देखा था। वह अपने कमरे से निकलकर बाथरूम गया था। उसके बाद का पता नहीं। सुबह देखा तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। वह कमरे में मां का दुपट्टा गले में बांधकर सीलिंग से लटक गया था। डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वैसे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभिषेक के कॉल डिटेल निकालकर जांच होगी। आखिरी बार उसने किससे बात की उससे भी पूछताछ होगी। आशंका है कि सुसाइड के पीछे प्रेम प्रसंग हो सकता है।