1930 में खेला गया था पहला कॉमनवेल्थ गेम्स

कॉमनवेल्थ गेम्स जिन्हें राष्ट्रमंडल खेल भी कहा जाता है, इसकी शुरुआत 20वीं सदी में हुई थी। पहला कॉमनवेल्थ गेम्स 1930 में हैमिल्टन, कनाडा में आयोजित किया गया था। उस वक्त सिर्फ 11 देशों ने इसमें हिस्सा लिया था। तब से लेकर हर चार साल में कॉमनवेल्थ गेम्स खेले जाते हैं। इस बार 21वां कॉमनवेल्थ गेम्स ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित किया गया है। भारत ने सबसे पहली बार 1934 में कॉमनवेल्थ में हिस्सा लिया था। तब भारत 12वें पायदान पर था। उस वक्त भारत को सिर्फ एक मेडल मिला था, वो भी ब्रांज। मगर इस वक्त भारत कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाले देशों की टॉप 5 लिस्ट में शामिल है। भारत फिलहाल चौथे नंबर पर है जबकि भारतीय खिलाड़ियों ने सिर्फ 16 बार इसमें हिस्सा लिया। वहीं टॉप 3 जो देश हैं उसमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा हैं जिन्होंने आज तक एक भी राष्ट्रमंडल खेल मिस नहीं किया। सबसे ज्यादा पदक कंगारूओं खिलाड़ियों ने जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खाते में कुल 2218 पदक हैं। इसमें 852 गोल्ड, 716 सिल्वर औश्र 650 ब्रांज हैं।

ये 6 देश हैं जिन्होंने सभी कॉमनवेल्थ गेम्स में लिया हिस्सा :

1. ऑस्ट्रेलिया :

21वें कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी कर रही ऑस्ट्रेलिया ने आज तक कोई भी राष्ट्रमंडल खेल मिस नहीं किया है। कंगारु खिलाड़ी हर बार इस खेल का हिस्सा बनते हैं। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया के पास कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे ज्यादा पदक हैं। इस देश को कुल 2218 पदक मिले हैं, जिसमें 852 गोल्ड, 716 सिल्वर और 650 ब्रांज शामिल हैं।

2. इंग्लैंड :

ऑस्ट्रेलिया के बाद सबसे ज्यादा पदक जीतने वाला देश इंग्लैंड है। इंग्लैंड ने अभी तक हुए सभी 20 कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया है। इस देश के खिलाड़ियों ने कुल 2008 मेडल दिलाए हैं। इसमें 669 गोल्ड, 670 सिल्वर और 669 ब्रांज शामिल हैं।

3. कनाडा :

अमेरिकी देश कनाडा भी कॉमनवेल्थ गेम्स में हमेशा एक्टिव रहता है। कनाडा भी हर बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेता है। उनके खाते में कुल 1473 पदक हैं। इसमें 469 गोल्ड, 476 सिल्वर और 528 ब्रांज मेडल शामिल हैं।

4. न्यूजीलैंड :

न्यूजीलैंड भी अभी तक हुए सभी 20 कॉमनवेल्थ गेम्स में खेल चुकी है। कीवी खिलाड़ियों के नाम अब तक 610 पदक दर्ज हैं। इसमें 144 गोल्ड, 204 सिल्वर और 262 ब्रांज मेडल शामिल हैं।

5. स्कॉटलैंड :

स्कॉटलैंड के नाम भी सभी राष्ट्रमंडल खेलों में भागीदारी का रिकॉर्ड दर्ज हैं। इस देश ने अब तक कुल 407 पदक जीते हैं, जिसमें 110 गोल्ड, 119 सिल्वर और 178 ब्रांज शामिल हैं।

6. वेल्स :

वेल्स ने भी सभी कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया है। मगर वह पदक तालिका में 10वें नंबर पर हैं। इस देश के खिलाड़ियों के नाम कुल 270 मेडल्स हैं, जिसमें 57 गोल्ड, 86 सिल्वर और 127 ब्रांज शामिल हैं।