-6 उप निबंधन ऑफिस के लिए 43 लाख रुपए के बजट से आएगा सामान

GORAKHPUR: गोरखपुर में अब कंप्यूटराइज्ड रजिस्ट्री मिलेगी। इसके लिए जिले के सभी रजिस्ट्री ऑफिस को कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा। इसके लिए बजट भी पास हो चुका है और विभाग ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। मई माह तक जिले के सभी रजिस्ट्री ऑफिस कंप्यूटराइज्ड हो जाएंगे। अभी तक सिर्फ सदर के दोनों उप निबंधन ऑफिस में कंप्यूटर से रजिस्ट्री की जा रही है।

ब्फ् लाख के कंप्यूटर से लैस होंगे निबंधन ऑफिस

प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी उप निबंधन ऑफिस को कंप्यूटर से लैस किया जा रहा है। जिससे सभी जमीन की जानकारी कंप्यूटर पर हो और लोगों को कंप्यूटर की रजिस्ट्री मिल सके। जिससे कि धांधली को कम किया जा सके। इसी क्रम में गोरखपुर के बाकी बचे म् उप निबंधन ऑफिस को भी जल्द कंप्यूटर से लैस कर दिया जाएगा। इसके लिए ब्फ् लाख म्0 हजार रुपए का बजट पास हुआ है। इस बजट से क्8 कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर, वेब कैमरा, बायोमैट्रिक मशीन और यूपीएस लगाया जाएगा। गोरखपुर में 8 उप निबंधन ऑफिस है। जहां रजिस्ट्री की जाती है।

वर्जन-

जिले के सभी उप निबंधन ऑफिस कंप्यूटर से लैस होंगे। ब्फ् लाख रुपए के बजट से कंप्यूटर समेत अन्य जरूरी सामग्री का परचेज किया जा रहा है। मई माह से सभी उप निबंधन ऑफिस में कंप्यूटर से रजिस्ट्री होगी। फिलहाल अभी सदर के दोनों उप निबंधन ऑफिस में कंप्यूटर से रजिस्ट्री का कार्य चल रहा है।

रामशंकर सिंह, सहायक महानिरीक्षक, स्टांप