26 साल में की 11 शादियां

26 साल क मेघा भार्गव ने एक नहीं बल्कि 11 लोगों से शादी की है। शादी के बाद वह दूल्हे और उसके घरवालों को नींद की गोलियां खिलाकर पैसे और जेवर लेकर फरार हो जाती है। उसकी बड़ी बहन और जीजा इस काम में मदद करते हैं। आप को जानकर हैरानी होगी कि ये लड़की अलग-अलग राज्यों में 11 दूल्हों से शादी करके उन्हें अपना शिकार बना चुकी है। पुलिस ने मेघा भार्गव उसकी बड़ी बहन प्राची और जीजा देवेंद्र शर्मा के साथ सेक्टर 120 के आम्रपाली सोसाइटी से गिरफ्तार किया। यहां वह किराए पर फ्लैट लेकर रह रही थी। फोन लोकेशन को ट्रेस कर नोएडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। तीनो मिलकर सबसे पहले ऐसे पैसे वाले युवक की तलाश करते जिसकी शादी नहीं हो रही होती है।

ये देते थे घटना को अंजाम

मेघा की बड़ी बहन प्राची और जीजा देवेंद्र उसके लिए दूल्हा ढूंढते थे। दूल्हे मिलने के बाद वे शादी का दबाव बनाकर जल्दी से शादी करते थे। दुल्हन शादी करके उनके घर जाती। इसके बाद वो घर में रखी नकदी और जेवर का पता लगाती। जैसे ही उसे सभी जानकारी होती वह रात के खाने में परिवार के सभी लोगों को नींद की गोलियां खिला देती। इसके बाद पैसे और जेवर लेकर फरार हो जाती थी। ये इतने शातिर हैं कि बहुत ज्यादा समय तक दूल्हों को ठगने के बाद भी पकड़े नहीं गए थे। यह काम वे अलग-अलग राज्यों में करते थे ताकि पकड़े न जा सकें। पूछताछ में उन्होनें शादी करने के बाद दूल्हों को ठगने की बात कबूली है। शिकार करने के बाद वे अलग-अलग रहने लगते थे फिर किसी दूसरे राज्य में जाकर अगले दूल्हे की तलाश करते थे।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk