आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र स्थित विजय नगर कॉलोनी में पटाखे चलाने का विरोध दो पक्षों में गाली-गलौज के बाद गुत्थम-गुत्था हो गई। इस दौरान फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक बाद में मामले में समझौता हो गया लेकिन पुलिस फायरिंग पर कार्रवाई कर रही है। लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी।

छत पर चढ़ कर की फायरिंग

पुलिस के मुताबिक विजय नगर कॉलोनी में रात दस बजे एक भाजपा नेता के रिश्तेदार बैठे हुए थे। लोग वहां पर डि्रंक कर रहे थे। उस दौरान वहीं पर रहने वाले कुशवाह पक्ष पटाखे चला रहा था। गुप्ता पक्ष के लोगों ने पटाखा चलाने का विरोध किया। इस पर गाली गलौज हो गई। गाली के बाद दोनों आमने-सामने आ गए और गुत्थम-गुत्था हो गई। पुलिस के मुताबिक इस दौरान गुप्ता पक्ष से एक लाइसेंसी असलाह लेकर छत पर चले गए और एक के बाद एक तीन राउंड फायरिंग कर दी। फायर होते ही एरिया में दहशत फैल गई। लोगों ने अपने खिड़की दरवाजे बंद कर लिए। फायरिंग के बाद मामला और अधिक गर्म हो गया। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी।

दोनों पक्षों में समझौता

एएसपी श्लोक कुमार के मुताबिक मौके पर फोर्स गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर का इंतजार किया था, लेकिन दोनों ने आपस में समझौता कर लिया। बताते हैं कि मौके पर तीन राउंड फायरिंग हुई है। इस मामले में असलाह निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी।