RANCHI : हॉकी झारखंड का क्8 सितंबर को होनेवाला इलेक्शन विवादों के घेरे में आता जा रहा है। इलेक्शन की चल रही गहमागहमी के बीच हॉकी झारखंड की महासचिव सावित्री पूर्ति ने कहा कि वह इसके लिए अलग से इलेक्शन कराएंगी। मंगलवार को सावित्री पूर्ति के इस घोषणा के बाद हॉकी झारखंड के इलेक्शन पर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।

एक एसोसिएशन के लिए अलग-अलग इलेक्शन

हॉकी झारखंड के क्8 सितंबर के एजीएम और इलेक्शन को लेकर एक ओर हॉकी इंडिया ने आरके श्रीवास्तव को ऑब्जर्वर बनाया है, वहीं हॉकी झारखंड की महासचिव ने अलग से इलेक्शन कराने का एलान किया है। ऐसे में एक ही दिन हॉकी झारखंड के लिए दो अलग-अलग इलेक्शन होंगे। यह इलेक्शन झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के ऑफिस में होगा। इसके लिए सावित्री पूर्ति गुट की ओर से बुधवार को नॉमिनेशन फाइल किया जाएगा और फाइनल लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी।

सावित्री ने उठाए सवाल

सावित्री पूर्ति का कहना है कि हॉकी इंडिया को हॉकी झारखंड के इलेक्शन के लिए रिटर्निग ऑफिसर भेजने का कोई अधिकार नहीं है, इसलिए हॉकी झारखंड अलग से इलेक्शन कराएगी। क्8 सितंबर को क्क् बजे जहां हॉकी इंडिया के अधिकारी की उपस्थिति में एजीएम और इलेक्शन होगा, वहीं क्क्.फ्0 बजे से सावित्री गुट का एजीएम व इलेक्शन होगा। सावित्री पूर्ति ने हॉकी झारखंड के लिए वकील गौरीशंकर को रिटर्निग ऑफिसर बनाया है।

सावित्री और सुरेश्ा दिल्ली तलब

हॉकी इंडिया ने ख्फ् सितंबर को हॉकी झारखंड की महासचिव सावित्री पूर्ति और ट्रेजरर सुरेश कुमार को दिल्ली बुलाया है। दिल्ली में सावित्री पूर्ति से पूछा जाएगा कि जो उन्होनें हॉकी इंडिया के अधिकारी के ऊपर जो आरोप लगाएं हैं, उसकी क्या वजहें हैं।

कई दिग्गज मैदान में

क्8 सितंबर को हॉकी झारखंड के होनेवाले इलेक्शन में झारखंड रेसलिंग एसोसिएशन के महासचिव भोलानाथ सिंह प्रेसिडेंट के लिए और विजय कुमार महासचिव पद के लिए किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा ट्रेजरर के लिए रजनीश और वाइस प्रेसिडेंट के लिए शशिकांत चुनाव मैदान में हैं।