राहुल गांधी ने ट्वीट कर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का आज 84 वां महाधिवेशन होगा। महाधिवेशन दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में होना है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अध्यक्षता में यह पहला महाधिवेशन है। इस दौरान आज राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। आज सुबह ही महाधिवेशन शुरू होने से पहले अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना ट्विटर अकाउंट @OfficeOfRG से बदलकर @RahulGandhi कर लिया। इसके अलावा उन्होंने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया है।

भाजपा को सत्ता से बाहर करने का विचार विमर्श होगा

वहीं सूत्रों की मानें तो आज पार्टी चार प्रस्ताव पारित करेगी। इसमें राजनीतिक, आर्थिक, विदेशी मामलों तथा कृषि, बेरोजगारी एवं गरीबी जैसे बड़े मुद्दों को शामिल किया जाएगा। हालांकि इस प्रस्तावों को महाधिवेशन की संचालन समिति की बैठक के बाद पारित किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी की अगले पांच साल की दशा-दिशा तय की जाएगी। इस दौरान लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए भी विचार विमर्श भी किया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष पद की आधिकारिक तौर पर कमान संभाली

बतादें कि राहुल गांधी ने बीते साल 2016 में कांग्रेस अध्यक्ष पद की आधिकारिक तौर पर कमान संभाल ली थी। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के 132 साल के इतिहास में राहुल गांधी 60वें अध्यक्ष हैं। इसके पहले यह जिम्मेदारी इनकी मां सोनिया गांधी संभाल रही थी। सोनिया गांधी 19 साल तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 14 मार्च 1998 को पार्टी अध्यक्ष बनी थीं। कांग्रेस के इतिहास में सबसे लंबे समय तक रहने वाली अध्यक्ष रही हैं।

मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से कांग्रेस धर्मसंकट में

National News inextlive from India News Desk