- नोटबंदी के विरोध में जनवेदना सम्मेलन में पहुंचे सीपी जोशी

PATNA: सवा सौ करोड़ वाले इस देश में सिर्फ फ्क् परसेंट वोट लेकर एक व्यक्ति जनता को गुमराह कर रहा है। देश के करोड़ों लोगों को भ्रम में डालकर फासिस्ट ताकतों को मजबूत किया जा रहा है। यह बातें कांग्रेस महासचिव सीपी जोशी ने कही। वे सोमवार को सदाकत आश्रम में नोटबंदी के विरोध में राज्य स्तरीय जनवेदना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद अर्थ व्यवस्था को झटका लगा है। आम लोगों को जीना मुश्किल हो रहा है। जोशी ने केंद्र सरकार की कैशलेस योजना पर हमला करते हुए पार्टी नेताओं से ब्लॉक लेवल पर जनवेदना सम्मेलन करने का आह्वान किया।

बंद हो रहे छोटे उद्योग

बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने नोटबंदी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस द्वारा किए प्रदर्शन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से किसान-मजदूर समेत छोटे बिजनेसमैन को झटका लगा है। छोटे उद्योग बंदी के कगार पर है। आमजन के पास विवाह या श्राद्धकर्म के लिए भी पैसे नहीं है। विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि नोटबंदी मोदी सरकारी की नासमझी का नमूना है। जिसे कांग्रेस को लोगों तक पहुंचाना चाहिए। एचके वर्मा, हरखू झा, विनोद सिंह यादव, राजेश राठौर, रणजीत झा, निशांत झा, गुंजन पटेल समेत बिहार के सभी जिले और प्रखंडों के अध्यक्ष तथा अन्य नेता उपस्थित थे।

हर ब्लॉक में होगी सुनवाई

बिहार कांग्रेस नोटबंदी के बाद आम लोगों की परेशानी समझने के लिए ब्लॉक लेवल पर जन सुनवाई करेगी। इस दौरान प्रखंडों में मंच पर पीएम के प्रतीक के रूप में एक खाली कुर्सी रखी जाएगी। जिसमें कम से कम क्0 किसान-मजदूर अपनी समस्या बताएंगे, जिसे रिकॉर्ड कर पीएम को भेजा जाएगा। फ‌र्स्ट फेज की सुनवाई ख्फ् फरवरी तक होगी।