- राजबब्बर, शीला दीक्षित और गुलाम नवी आजाद आज होंगे शहर में

>BAREILLY:

विस चुनाव में जीत का बिगुल बजाने के लिए कांग्रेसी काफी जोश में हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का यही उत्साह देखकर कांग्रेस कों 27 साल बाद प्रदेश में वापसी की उम्मीद जगी है। यह बातें सैटरडे को कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंडल प्रभारी फजले मसूद ने कही। उन्होंने कहा कि संडे को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, सीएम फेस शीला दीक्षित और कांग्रेस महासचिव गुलाब नबी आजाद बरेली में जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस की होगी फिर वापसी

कांग्रेस के मंडल प्रभारी फजले मसूद ने बताया कि सैटरडे को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यात्रा को रवाना किया है। शाम को मुरादाबाद में विश्राम करने के बाद यात्रा संडे दोपहर को शहर पहुंचेगी। जिसके बाद शाहजहांपुर और फिर कानपुर यात्रा पहुंच कर समाप्त होगी। आगे उन्होंने कहा कि 27 साल में यूपी में सिर्फ वोटो की राजनीति हुई। टिकटों का व्यापार, आपराधीकरण हुआ। भाजपा की हुकूमत में धर्म के नाम पर फसाद हुए। वर्ष 1989 के बाद अब फिर से कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है। प्रदेश की जनता में प्रियंका गांधी, राज बब्बर व शीला दीक्षित के लिए उत्साह है। इस दौरान प्रदेश महासचिव अजय शुक्ला, प्रवक्ता डा। अलाउद्दीन खान, अनुज गंगवार, जियाउर्रहमान, राकेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।

आज होगी विश्ाल जनसभा

चौकी चौराहा स्थित सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, सीएम फेस शीला दीक्षित और कांग्रेस महासचिव गुलाब नबी आजाद के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ। निर्मल खत्री, सांसद प्रमोद तिवारी, संजय सिंह समेत कई दिग्गज नेता संडे दोपहर को 27 साल यूपी बेहाल यात्रा के साथ शहर पहुंचेंगे। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन यात्रा का स्वागत जिले की सीमा पर करेंगे। वहां से यात्रा के साथ ही नेताओं के साथ शहर आएंगे। जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय, महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां ने बताया कि जिले की सीमा से ही यात्रा का कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा।