- होमगार्ड के जवान पर भी एसपी ट्रैफिक ने की कार्रवाई

- मंगलवार को रंगे हाथ पकड़ा गया मामला

PATNA: गांधी सेतु पर वाहनों की लंबी कतार से आए दिन हाहाकार मच रहा है। बावजूद इसके जाम से मुक्ति दिलाने की हर कोशिश फेल हो रही है। इस बीच सेतु पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की अवैध वसूली का मामला सामने आया है। एसपी ट्रैफिक ने एक सिपाही को सस्पेंड करते हुए होमगार्ड जवान पर भी कार्रवाई की है।

मिल रही थी शिकायत

एसपी ट्रैफिक पीके दास को कई दिनों से गांधी सेतु पर तैनात पुलिस कर्मियों और होमगार्ड जवानों की मनमानी की शिकायत मिल रही थी। जिसकी जांच पड़ताल वह खुद कर रहे थे। इसी क्रम में मंगलवार को भी वह जांच पड़ताल करने ि1नकले थे।

अवैध वसूली में इन पर गिरी गाज

एसपी ट्रैफिक गांधी सेतु के पाया संख्या ब्ख् पर पहुंचे तो वहां तैनात पीटीसी जवान सहदेव चौधरी अवैध वसूली करता मिल गया। वहां तैनात होमगार्ड का जवान प्रदीप कुमार यादव भी इसमें संलिप्त था। एसपी ने कांस्टेबल को सस्पेंड किया जबकि होमगार्ड जवान पर भी बड़ी कार्रवाई की है। उसे पटना पुलिस में डयूटी करने से रोक दिया गया है।

पूर्व में लग चुका है आरोप

कार्रवाई की जद में आए कांस्टेबल और होमगार्ड जवान पर पूर्व में भी अवैध वसूली करने के आरोप लग चुके हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों काफी दिनों से इसमें संलिप्त थे।

सिस्टम पर भारी मनमानी

सेतु पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की मनमानी से भी जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सूत्रों का कहना है कि अवैध वसूली के चक्कर में सुरक्षा कर्मी वाहन चालकों के साथ मनमानी करते हैं। पुल पर सवारी बैठाने के लिए भी वह वाहनों को रोकवा देते हैं। इससे भी जाम लगती है।

कई और पर हो सकती है कार्रवाई

सेतु पर तैनात कई अन्य पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। लापरवाही की मॉनीटिरिंग कराई जा रही है और इसमें जो भी सामने आया उसपर गाज गिरनी तय है। अधिकारियों का कहना है कि डयूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कोट

गांधी सेतु पर लापरवाही के आरोप में एक जवान को सस्पेंड तथा होमगार्ड जवान पर कार्रवाई की गई है। अवैध वसूली करने वालों पर नजर है। अन्य पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

पी.के दास, एसपी यातायात