कंज्यूमर फोरम में तमाम प्रॉब्लम्स के केसस पर तेजी के साथ हो रहा है जजमेंट

- तीन-तीन महीने में केस दर्ज करने के नियम से समय पर मिली राहत और मिला जजमेंट

>BAREILLY:

आप किसी शॉप से सामान खरीदते हैं और रुपए देने के बावजूद आपको आपके मतलब का सामान नहीं मिलता और इसकी शिकायत कंज्यूमर फोरम में दर्ज करवाना चाहते हैं, तो बेहिचक दर्ज कराइए। न्याय के लिए आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा। क्योंकि अब फोरम में आपको बहुत जल्द न्याय मिलेगा। यह बात हम ऐसे ही नहीं कह रहे हैं। बल्कि बरेली कंज्यूमर फोरम ने इसको साबित भी किया है। फोरम ने सात महीने में सभी पेंडिंग केस पर जजमेंट दे दिया है। मौजूद वक्त में फोरम में केस न के बराबर बचे हैं। यदि आप सिर्फ इसलिए केस नहीं दर्ज करवा रहे हैं कि न्याय नहीं मिलेगा तो तुरंत दर्ज करवाएं आपको न्याय जरूर मिलेगा।

नए नियम से िमली सफलता

आमतौर पर फोरम में 90 दिनों में किसी केस का जजमेंट किए जाने का नियम है लेकिन केस ज्यादा होने के चलते ऐसा नहीं हो पाता था। केस के जजमेंट में काफी वक्त लग जाता था। इसके चलते फोरम के नियमों में बदलाव किया गया ताकि लोगों को न्याय जल्दी मिल सके। दरअसल बरेली में दो कंज्यूमर फोरम है। केस की सुनवाई और शिकायत दर्ज कराने के नियमों में साल 2014 में हुए बदलाव के बाद दोनों फोरम में हर तीन-तीन महीने के अंतराल पर कंप्लेन दर्ज किए जाने की कवायद शुरू की गई। मसलन, एक फोरम में कोई केस दर्ज करवाया है तो तीन फोरम तीन महीने तक केस जजमेंट पर काम करता रहा। इस दौरान पब्लिक उस फोरम में केस नहीं दर्ज हुए। इसलिए फोरम को केस पर फैसला देने के लिए पूरा वक्त मिला और केस पेंडेंसी खत्म हो गई।

समय पर न्याय की उम्मीद

बैंकिंग, मेडिकल, टेलीकॉम, इंश्योरेंस, इलेक्ट्रिसिटी, एजुकेशन और हाउसिंग से जुड़ी सभी शिकायतों पर फैसला समय पर आने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। इस वर्ष फोरम में इन सभी क्षेत्रों से जुड़े 400 से 900 तक मामले आए थे। कुछ मामला पिछले साल का भी इस साल तक चल रहा था, लेकिन फोरम ने पेंडिग केस को खत्म कर दिया। मौजूदा वक्त में दोनों फोरम में तमाम प्रॉब्लम्स के 8 से 10 ही पेंडिंग मामले ही बचे हैं। हालांकि इन केस पर भी सुनवाई की प्रक्रिया चल रही है।

क्या होती थ्ाी दिक्कतें

दरअसल, शिकायत दर्ज होने के साथ ही पार्टी एडजस्टमेंट, बिल कलेक्ट, एफिडेंस पूरा न होना, एडवोकेट तैयार नहीं होना जैसी तमाम तरह की समस्याएं सामने आती है। नियमों का बदलाव होने से सारी समस्याओं का समाधान समय रहते ही हो जाता है। जिसके कारण फोरम के मेंबर्स को जजमेंट देने में आसानी हुई।

फोरम में हुए जजमेंट

सेक्टर - केस - जजमेंट

मेडिकल - 422 - 403

टेलीकॉम - 436 - 428

इंश्योरेंस - 919 - 898

बिजली - 886 - 825

एजुकेशन - 162 - 134

हाउसिंग - 285 - 276