KANPUR :

महाराजपुर में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में ठेकेदार की मौत हो गई। उसका शव घर के बाहर कार में पड़ा मिला। उस समय कार स्टार्ट थी। सुबह चाचा स्टार्ट कार को देखकर उसके पास पहुंचे तो कार में भतीजे का शव देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।

महाराजपुर के कन्हईखेड़ा में रहने वाले मनोज यादव (फ्भ्) ठेकेदार थे। उनकी नरवल मोड़ पर कंस्ट्रक्शन कम्पनी है। वो सोमवार की देर रात को वैगनआर कार से घर पहुंचे, लेकिन वो कार से नहीं निकले। बल्कि वो कार में ब्लोवर चलाकर सो गए। सुबह चाचा अनिल घर के बाहर आए तो उन्होंने देखा कि कार स्टार्ट है और मनोज अन्दर लेटा है। उन्होंने मनोज को जगाने के लिए गेट खोलने की कोशिश की तो पता चला कि वो लॉक है। उन्होंने किसी तरह गेट को खुलवाया तो देखा कि मनोज के शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। आनन फानन में वे उसको लेकर हास्पिटल गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि ब्लोवर चलने की वजह से मनोज का दम घुट गया। जिससे उसकी मौत हो गई।