राहुल गांधी को केशव यानि कृष्ण के रुप में पेश किया गया

इलाहाबाद के एक स्थानीय कांग्रेसी नेता जिला महासचिव हसीब अहमद ने एक पोस्टर जारी किया है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री से देश की महिलाओं से माफी मांगने की मांग की है। इसमें जो चित्र बनवाए हैं उनको लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। पोस्टर में पीएम मोदी की तुलना कौरवों से की गई है। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को केशव यानि कृष्ण के रुप में दिखाया गया है।

भाजपा के इन नेताओं को इन पात्र के रूप में दिखाया गया

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को धृतराष्ट्र और कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी की तुलना द्रौपदी से की गई है। उनका चीर हरण होने का दृश्य पोस्टर में दिखाया गया है। इस पोस्टर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजु को भी शामिल किया गया है। सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी को भी पोस्टर में जगह मिली है।

लो अब pm मोदी कौरव तो रेणुका बनी द्रौपदी,ठहाकों के बाद महाभारत का ये पोस्‍टर हुआ तैयार

कैप्सन में...एक स्त्री की हंसी दुर्योधन को खल गई थी

इस पोस्टर में कैप्सन में लिखा गया है कि एक स्त्री की हंसी दुर्योधन को खल गई थी...और याद करो सौ कौरवों की चिता जल गई थी। हाल ही में राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण दे रहे थे। इस दौरान कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने पीएम के भाषण को सुनकर काफी तेजी से ठहाके लगाने लगी। इस दौरान राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने रेणुका चौधरी को रोकने का प्रयास किया।

पीएम ने रामायण सीरियल के बाद सुनी थी ऐसी हंसी

इस पर प्रधानमंत्री ने कहा था कि ''सभापति जी, रेणुका जी को कुछ मत कहिए... रामायण सीरियल के बाद ये हंसी सुनने का सौभाग्य आज मिला है।'पीएम मोदी के इस तंज के बाद किरन रिजिजू ने शूर्पनखा का एक विडियो शेयर कर दिया है। इसके बाद से कांग्रेस नेताओं का कहना था कि महिलाओं के सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले नेता ही महिलाओं का अपमान कर रहे हैं।

राजस्थान में मिला 11.82 करोड़ टन सोने का भंडार, देश की इन 4 जगहों पर हर दिन निकलता है सोना

National News inextlive from India News Desk