बीएचयू के 99वें कन्वोकेशन में 24 स्टूडेंट्स को दिये गये 28 गोल्ड मेडल

अलग अलग कोर्सेज के 10614 डिग्रियां प्रदान करने की हुई संस्तुति

शिखा दूबे और चंद्रकांत पाण्डेय को चांसलर व महाराजा विभूति नारायण सिंह मेडल से नवाजा गया

VARANASI

सफलता मिलती है तो सिर्फ अपनी काबिलियत, लगन और सकारात्मक प्रयासों की बदौलत। जब यह हाथ आती है तो अपने साथ खुशियों का सैलाब लेकर आती है। बीएचयू के एंफीथियेटर ग्राउंड में सोमवार को खुशियों का कुछ ऐसा ही उमड़ता दिखायी दिया। जी हां, यह मौका था बीएचयू के 99वें कन्वोकेशन का। जिसके भी गले में सफलता का मेडल और हाथों में डिग्रियां सजीं वह उमंगों के आसमान पर सैर करता नजर आया। डिग्री हासिल करने वाले स्टूडेंट्स की खुशियों ने दिल से बाहर आने के लिए कभी ढाई इंच की मुस्कान का सहारा लिया तो कभी की आंखों से बूंदों के रूप में यह रिसती नजर आयी।

गले में दमका सोना

एंफीथियेटर ग्राउंड में आयोजित कन्वोकेशन में बतौर चीफ गेस्ट फेमस साइंटिस्ट भारत रत्न प्रो सीएनआर राव ने शिरकत की। उन्होंने पूरे बीएचयू में सबसे अधिक मा‌र्क्स पाने वाली स्टूडेंट साइंस फैकल्टी की शिखा दूबे व एसवीडीवी फैकल्टी के चांसलर मेडल, महाराजा विभूति नारायण सिंह गोल्ड मेडल व बीएचयू मेडल से सम्मानित किया। कन्वोकेशन में अलग अलग सबजेक्ट्स में सर्वाधिक मा‌र्क्स लाने वाले स्टूडेंट्स को बीएचयू मेडल से सम्मानित किया। संबंधित फैकल्टी के डीन्स ने अपने यहां के स्टूडेंट्स को पीएचडी, ग्रेजुएशन व पोस्ट गे्रजुएशन की डिग्री के लिए चांसलर के सामने पेश किया।

डिग्रियां प्रदान की करने की हुई संस्तुति

कन्वोकेशन में सत्र ख्0क्म् एग्जाम में सफलता प्राप्त करने वाले क्0म्क्ब् स्टूडेंट्स को डिग्रियां प्रदान करने की संस्तुति प्रदान की गयी। रजिस्ट्रार डॉ केपी उपाध्याय ने टॉपर्स के नामों की घोषणा की। इसके पूर्व कन्वोकेशन का प्रो सीएनआर राव वाइस चांसलर प्रो गिरीश चंद्र त्रिपाठी, आईएमएस के डायरेक्टर प्रो वीके शुक्ला ने महामना की प्रतिमा पर पुष्पहार पहना कर किया। वैदिक मंगलाचरण के बाद कुलगीत प्रस्तुत किया गया। गेस्ट्स का वेलकम प्रो वीके शुक्ला ने व संचालन प्रो। पद्मिनी रवींद्रनाथ ने किया। धन्यवाद डॉ केपी उपाध्याय ने किया।

कन्वोकेशन एक नजर

ख्म् स्टूडेंट्स के गले सजा सोना

फ्0 दिये गये गोल्ड मेडल

0म्क्ब् डिग्रियों की हुई संस्तुति

फ् स्टूडेंट्स को डिलिट डिग्री

ब्भ्9 स्टूडेंट्स को पीएचडी डिग्री

फ्क् स्टूडेंट्स को एफफिल डिग्री

ंब्ब्भ्7 पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री

भ्म्म्ब् स्टूडेंट्स ग्रेजुएशन डिग्री

परिधान ने घोला भारतीयता का रंग