PATNA: राम कृष्णा नगर थाना इलाके में अपने ही बाबा के हवस का शिकार हो चुकी पीडि़त नाबालिग की रिमांड होम में काउंसलिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि नाबालिक लड़की पूरी तरह से टूट गई है। नाबालिग लड़की का अपने परिवार वालों से पूरी तरह से भरोसा टूट गया है। इसलिए वह घर लौटना नहीं चाह रही है। काउंसलिंग के जरिए उसे घर लौटने के लिए समझाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक कई एनजीओ भी नाबालिग लड़की की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। पटना पुलिस भी लड़की की हर संभव मदद करने की बात कह रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यदि लड़की घर नहीं लौटेगी तो किसी एनजीओ की मदद से उसका सेटलमेंट कर दिया जाएगा।