हाईकोर्ट बार के चुनाव में दूसरे दिन भी पूरी नहीं हो सकी मतों की गिनती
परिणाम आज आने की उम्मीद, कई प्रत्याशियों ने बनाई विजयी बढ़त
ALLAHABAD: इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष और सचिव सहित चार पदों के मतों की गिनती दूसरे दिन भी पूरी नहीं हो सकी। शाम सात बजे साढ़े चार हजार मतों की गणना के बाद गिनती रोक दी गई। फिलहाल पहले से बढ़त लिए प्रत्याशियों की जीत के आसार दिखने से उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है। अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता आईके चतुर्वेदी से अनिल तिवारी करीब आठ सौ वोटों के अंतर से पीछे हैं तो वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सचिव पद पर रेस में आगे चल रहे प्रत्याशियों में दो सौ वोटों का अंतर है।
बढ़त पहले से ही जारी
रविवार को मतगणना में उन्हीं प्रत्याशियों ने बढ़त बनाए रखी जो रेस में शनिवार को आगे निकल गए थे। 4500 मतों की गणना तक अध्यक्ष पद पर आईके चतुर्वेदी ने 1824 वोटों के साथ जीत की ओर तेजी से कदम बढ़ाया तो निवर्तमान अध्यक्ष और निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल तिवारी को 1004 वोट प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आरएन ओझा और जमील में तगड़ा मुकाबला चल रहा है। मतगणना रुकने तक आरएन ओझा को 1208 और जमील को 1041 वोट मिले थे। सचिव पद के लिए एसी तिवारी को 1063 और जेबी सिंह को 864 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर प्रशांत सिंह को 816 और मनु शर्मा को 790 मत प्राप्त हुए। शाम सात बजे मतों की गणना रोक दी गई।
मतगणना पद वार
अध्यक्ष
आइके चतुर्वेदी 1824
अनिल तिवारी 1004
वीपी श्रीवास्तव 732
यूएन शर्मा 557
आर वर्मा 299
अमरेंद्र पांडेय 68
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
आर एन ओझा 1208
जमील 1041
ए के मिश्रा 628
पीयूष 594
एसएस यादव 517
एसपीके त्रिपाठी 399
सचिव
एसी तिवारी 1063
जेबी सिंह 864
प्रभा 711
विक्रांत पांडेय 586
सुमन यादव 533
अमित कुमार 299
राजेश सिंह 296
राजीव शुक्ला 113
संयुक्त सचिव (प्रशासन)
प्रशांत सिंह 816
मनु शर्मा 790
प्रियदर्शी 520
सौरभ श्रीवास्तव 466
राजीव द्विवेदी 440
धर्मेद्र यादव 437
गौतम मिश्रा 293
संजय सिंह 290
रामललित 148
उलझन सिंह 118
विनोद तिवारी 90
राकेश सिंह 64