संगम के किनारे मिली युवक और युवती की body

एक-दूसरे का हाथ पकड़े होने से प्रेमी युगल होने की चर्चा

ALLAHABAD: कौन थे? देर रात यह पता चल गया। कहां के रहने वाले थे? यह भी पता चल गया। दोनों के बीच रिश्ता क्या था? क्यों दोनों ने एक साथ कठोर फैसला लिया? संगम को ही उन्होंने मुलाकात का आखिरी स्पॉट क्यों चुना? यह सवाल हर उस व्यक्ति की जुबान पर था जिसने संगम पर युगल की बॉडी को देखा था। लोग सन्नाटे में थे। काफी कोशिश के बाद भी दोनों की पहचान नहीं हुई तो पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके पास से मिले मोबाइल से दोनों की पहचान हो जाने की संभावना बनी और देर रात तक दोनों की पहचान भी हो गई।

पुलिस चौकी के पीछे पड़े थे

संगम की रेती पर एक महीने तक माघ के महीने में आबाद रहने वाला अस्थाई शहर आलमोस्ट सिमट चुका है। मेले का अंतिम स्नान शिवरात्रि को होना है इसलिए कुछ लोगों की मौजूदगी अब भी है। टूरिज्म परपज से भी यहां लोग आते हैं। मंगलवार को संगम घूमने आए लोगों ने पुलिस चौकी के पीछे के हिस्से में एक युवक औ युवती को देखा तो सन्न रह गए। दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ रखा था और दम तोड़ चुके थे। यह सूचना जंगल में आग की तरह फैली तो संगम घूमने आए लोग वहां पहुंच गए। काफी कोशिश के बाद भी उनकी पहचान नहीं हुई। पुलिस ने मृत युवक के कपड़ों की तलाशी ली तो जेब से मोबाइल फोन मिला। लड़की के पास से भी फोन मिला। इसके अलावा दोनों के पास ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे पहचान हो पाती। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन यहां से भी निराशा ही हाथ लगी।

30 से 35 साल के बीच है उम्र

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों की बॉडी फूली नहीं थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत 24 घंटे से ज्यादा पहले नहीं हुई है। दोनों का शव उतराया हुआ था। युवक ने ब्लू कलर का जींस और बदामी कलर का शर्ट पहन रखा था तो युवक ब्लैक कलर के सलवार सूट में थी। दोनों के हाथ साथ थे। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों शायद प्रेमी युगल थे और परिवार वालों की रजामंदी रिश्ते को न मिलने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद दोनों के मोबाइल का सिम निकालकर ट्रेस किया तो पता चला कि लड़की कीडगंज की रहने वाली रूबी और लड़के का नाम कमलेश है। वह नैनी का रहने वाला था।

स्पॉट के एवीडेंट सुसाइड का संकेत दे रहे हैं। दोनों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। परिवारवालों के आने के बाद ही दोनो के बारे में पता चलेगा और सुसाइड करने का कारण सामने आ सकेगा।

उदय वीर

इंस्पेक्टर