-विश्वसुंदरी पुल से गंगा में कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान

-दो बच्चों की मां से प्यार करता था अनमैरिड युवक

-पति के तलाक न देने पर दोनों भागकर रह रहे थे किराये के रूम में

VARANASI : अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचाने में असफल रहे प्रेमी युगल ने अपनी जिंदगी का ही अंत कर लिया। रविवार की सुबह विश्वसुंदरी पुल से उन्होंने गंगा में छलांग लगा दी। इसमें महिला दो बच्चों की मां थी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लाश को बाहर निकाला। सुसाइड नोट से पुलिस ने इनकी शिनाख्त की। फिर परिवार वालों को घटना की जानकारी दी।

जिंदगी नहीं तो मौत हुई साथ

सुबह नौ बजे बाइक पर सवार एक युवक और महिला विश्वसुंदरी पुल पर पहुंचे। पुल के बीच में पहुंचने पर दोनों बाइक से उतरकर रेलिंग के पास आ गए। आसपास मौजूद लोगों को लगा कि वे गंगा के दृश्य को निहारने के लिए खड़े हैं। इसी बीच युवक और विवाहित महिला दोनों एक-दूसरे से लिपटकर रोने लगे। इसके बाद रेलिंग पर चढ़े और गंगा में छलांग लगा दी। वहां मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते तबतक दोनों गहरे पानी में समा गए। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में लंका पुलिस मौके पर पहुंच गयी। गोताखोरों की मदद से प्रेमी युगल की तलाश गंगा में शुरू की।

बाइक में मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने पुल पर मौजूद बाइक की जांच की तो उसमें सुसाइड नोट मिला। इसके जरिए युवक की पहचान हनुमानपुर (मुगलसराय) निवासी मनोज सेठ (ख्ख् वर्ष) के रूप में हुई। वहीं महिला की शिनाख्त गल्लामंडी की रहने वाली मीना (ख्भ् वर्ष) के रूप में हुई। सुसाइड में दोनों ने अपने-अपने परिवार को कोसते हुए लिखा था कि तुम लोगों ने हमें चैन से जीने नहीं दिया अब सारी उम्र तड़पना।

पति से मांग रही थी तलाक

मीना की शादी अलीनगर थाना क्षेत्र के सिकटियां गांव के रहने वाले संतोष विश्वकर्मा के साथ हुई थी। दोनों के जुड़वां बच्चियां हैं। मनोज बनारस में कम्प्यूटर डिजाइनिंग का वर्क करता था। मायके आने-जाने के दौरान मीना का मनोज के साथ प्रेम संबंध हो गया। एक-दूसरे के साथ रहने के लिए मीना दो महीने से पति पर तलाक देने का प्रेशर बना रही थी लेकिन पति तैयार नहीं था। जिसके बाद मीना ने बिना तलाक लिए ही मनोज के साथ रहने का फैसला कर लिया।

पिता ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

फ्क् अक्टूबर को मीना और मनोज घर से भाग निकले। विश्वकर्मा नगर कालोनी (चितईपुर) में अभिषेक सिंह के मकान में किराए का कमरा लेकर रहने लगे। दोनों खुद को पति-पत्नी बताते रहे। मीना की दोनों बच्चियां भी साथ थीं। उधर मीना के पिता ने मुगलसराय में पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। रविवार की सुबह मनोज और मीना को दोनों बच्चियों को कमरे पर अकेले छोड़कर जाते देख अभिषेक की मां ने उनसे बच्चों को छोड़ने की वजह पूछी तो बताया कि पत्नी के पेट में दर्द हो रहा है। उसे डॉक्टर के पास दिखाने ले जा रहे हैं। इसके बाद दोनों पुल पर पहुंचकर गंगा में कूद गए। घटना के बाद मृत महिला का पति संतोष विश्वकर्मा नगर कालोनी में किराए पर लिए गए कमरे पर पहुंचे और दोनों बच्चियों को साथ लेकर मुगलसराय लौट गए।