RANCHI: राजधानी रांची में पिछले क्भ् दिनों से शादी नहीं हो पा रही है। रजिस्ट्री ऑफिस में लिंक ऐसा फेल हुआ है कि दो हफ्ते से रजिस्ट्रार कोर्ट मैरेज ही नहीं करा पा रहे हैं। इतना ही नहीं, जमीन की रजिस्ट्री भी नहीं हो पा रही है। सारे काम ठप पड़े हुए हैं। वहीं, जिन जोड़ों ने शादी कर ली है, उन्हें भी सर्टिफिकेट नहीं मिल पा रहा है। दरअसल, राज्य सरकार ने ऑनलाइन शादी का नया प्रावधान तो कर दिया है, लेकिन उसके अनुसार सॉफ्टवेयर डेवलप नहीं कर पाई है। आलम यह है कि सैकड़ों जोडि़यां रजिस्ट्री ऑफिस से बैरंग लौट रही हैं।

ऑनलाइन फीस पेमेंट की व्यवस्था ही नहीं

रजिस्ट्री ऑफिस का कहना है कि ऑनलाइन सिस्टम में विवाह की फ स लेने की व्यवस्था ही नहीं है। वहीं, ऑनलाइन सिस्टम लागू होने के कारण मैनुअल फ स ले नहीं सकते। ऑनलाइन फ स लेने का कोई सिस्टम विकसित हो तब तो, काम आगे बढ़े। इस कारण सैकड़ों लोगों की शादियों के रजिस्ट्रेशन का नोटिस बोर्ड पर टंगा हुआ है।

हर महीने होती हैं क्00 शादियां

रांची में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। पंजीकृत विवाह एवं रजिस्ट्री में रांची राज्य में अव्वल है। इसलिए सबसे ज्यादा परेशानी भी इसी जिले में हो रही है। यहां हर माह क्00 से ज्यादा शादियां होती हैं। लगभग इतनी ही शादियों का रजिस्ट्रेशन भी होता है। ऐसे में विवाह को इच्छुक जोडि़यों के लिए संकट खड़ा हो गया है। गौरतलब हो कि इस समय अधिक पंजीकृत शादियां होती हैं, लेकिन रजिस्ट्री ही बंद है, इससे काफी दिक्कतें हो रही हैं। शादी के लिए ऑनलाइन सिस्टम में पेमेंट का ऑप्शन ही नहीं है। इस कारण परेशानी हो रही है।

वर्जन

मैनुअली जो शादियां हो रही हैं, उसमें कोई दिक्कत नहीं हैं। लेकिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साफ्टवेयर में थोड़ी परेशानी आ रही है। इसलिए रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। जल्द ही प्रॉब्लम दूर कर ली जाएंगी।

-राहुल कुमार चौबे, रजिस्ट्रार रांची