RANCHI : सिटी के विद्यानगर इलाके से दो वांटेड क्रिमिनल्स कुणाल सिंह और विनोद बिहारी सिंह को अरेस्ट किया गया है। जिनके पास से एक 9 एमएम पिस्टल, एक 7.भ् एमएम पिस्टल, चार मोबाइल फोन, म् सिम, दो मोटरसाइकिल, सात एटीएम कार्ड ढेर सार फर्जी परिचय पत्र बरामद किए गए है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। सीनियर एसपी प्रभात कुमार और सिटी एसपी अनुप बिरथरे को गुप्त सूचना मिली थी कि भीम सिंह मुंडा अपहरण कांड के दो आरोपी कुणाल किशोर सिंह और विनोद सिंह उर्फ झूलन सिंह विद्यानगर आए है। इसे लेकर कोतवाली के डीएसपी दीपक कुमार अंबष्ठ के नेतृत्व में क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया था। इसके बाद कार्रवाई में इन दोनों को अरेस्ट किया गया। दोनों क्रिमिनल्स काफी दिनों से रांची में रह रहे थे और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पूछताछ में दोनों कई अहम खुलासे कर सकते है। दोनों के पास कई फेक आइडी भी बरामद किए गए है। वहीं बैंक अकाउंट के लिए दिया गया एड्रेस भी फेक पाया गया।

रांची, पलामू, लोहरदगा में भी कई मामलों में वांटेड

इन दोनों के खिलाफ रांची में भ्, पलामू 9 और लोहरदगा में एक केस दर्ज है। जिनमें आ‌र्म्स एक्ट और विस्फोटक एक्ट के भी कई मामले है। जिसे लेकर इन दोनों की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। लोहरदगा में जेजेएमपी कमांडर संदीप की हत्या के मामले में भी इनकी तलाश हो रही थी।

पलामू और लोहरदगा की टीम आएगी रांची

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ पलामू और लोहरदगा में कई मामले दर्ज है। वहां से टीमें रांची आ रही है। इसके बाद दोनों जिलों के विभिन्न मामलों में इनकी संलिप्तता का खुलासा होगा।

क्क् साल नौकरी के बाद सेना से भागा

पूछताछ में कुणाल किशोर सिंह ने बताया कि ख्00ख् में उसने सेना में सोल्जर के पद पर ज्वाइन किया था। क्क् साल की नौकरी करने के बाद वह वहां से भाग गया था। उसके बाद वही नॉर्थ ईस्ट में कई जगहों पर फेक आईडी बनाकर रह रहा था और आपराधिक घटनाओं में संलिप्त था। इसी क्रम में वह रांची में भी रह रहा था।

भीम सिंह मुंडा अपहरण कांड के मास्टरमाइंड

कुछ महीने पहले हुए भीम सिंह मुंडा अपहरण कांड में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन दो मास्टरमाइंड अबतक पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। पुलिस इसे बड़ी उपलब्धि मान रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों क्रिमिनल्स बहुत ही खतरनाक है और दोनों की किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना थी। पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों से भीम सिंह मुंडा को फिर फोन पर धमकी दी जा रही थी कि पहले तो बिना फिरौती दिए तुम्हें छोड़ दिया गया पर इस बार तुम्हें नहीं छोड़ेंगे। अपराधियों ने इसबार भीम सिंह से एक करोड़ फिरौती देने की मांग की थी। पुलिस इस मामले में भी छानबीन कर रही है।