पश्चिम बंगाल निवासी 21 वर्षीय अमित मंडल का शुक्रवार को कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर मालगाड़ी की चपेट में आने से पैर कट गया। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक्सिडेंट में ड्राइवर को आई चोटें

सिगरा निवासी श्रीकांत झा(40 वर्ष) को शुक्रवार को एक्सिडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रीकांत ड्राइवर हैं और मालिक लालजी त्रिपाठी, उनकी पत्‍‌नी वंदना त्रिपाठी, बेटे आनंद त्रिपाठी व उसकी पत्‍‌नी विजया लक्ष्मी को लेकर उनकी बेटी भव्या का मुंडन कराने विंध्याचल गए थे। वहां से लौटते वक्त राजातालाब के पास अचानक सामने से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में गाड़ी बालू पर चढ़कर रुक गई और श्रीकांत को चोटें आई।

आम के पेड़ से गिरकर घायल

रोहनियां गांव निवासी 35 वर्षीय अमरीश कुमार सिंह शुक्र वार को आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ गया। इस दौरान उसका पैर फिसला और वह गिरकर घायल हो गया। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

गंभीर रूप से जली युवती की मौत

वलोहता निवासी 19 वर्षीय शहनाज 13 मई को गंभीर रूप से जल गई थी। परिजनों ने उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई।

कैंट स्टेशन पर जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक

कैंट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक 26 वर्षीय अज्ञात युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। जीआरपी ने उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है।