VARANASI : मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती पचास वर्षीय अज्ञात अधेड़ की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। आदमपुर पुलिस को बीते 23 मार्च को वह राजघाट पुल पर अचेत पड़े मिले थे। पुलिस ने इस दौरान उनकी शिनाख्त कराने का भी प्रयास किया लेकिन कोई भी सामने नहीं आया।

दो महिलाएं झुलसकर हुई भर्ती

VARANASI : सारनाथ थाना एरिया के हीरामनपुर गांव निवासी मधु रविवार को दिन में बच्चे के लिए स्टोव पर दूध उबाल रही थीं। इस दौरान अचानक आग भभकने से वह इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं दूसरी ओर चोलापुर थाना क्षेत्र के ताला गांव की पिंकी सिंह गैस-चूल्हा पर दूध गरम कर रही थी कि अचानक साड़ी में आग लग गई। परिजनों ने पिंकी को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया।

विवाद में खाया जहर, हालत नाजुक

VARANASI : चौक थाना क्षेत्र की सिद्धेश्वरी गली में रहने वाली अधेड़ महिला विमला देवी (55 वर्षीय) ने रविवार को पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने उन्हें मंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया।

शराबी चालक ने युवती को मारा धक्का

VARANASI :

लंका थाना क्षेत्र में सामनेघाट की क्8 वर्षीय युवती वंदना को शराब के नशे में धुत चालक ने कार से टक्कर मार दी। क्षेत्रीय लोगों की मदद से परिजनों ने वंदना का उपचार सर सुंदरलाल चिकित्सालय में कराया। चालक को क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है।