- दून में इस साल अब तक 138 चार सौ बीसी के मामले हुए दर्ज

- वाहन चोरी के 51 और चोरी के 71 मामले हुए दर्ज

- जनता की शिकायतों के लिए पुलिस जुड़ी है सोशल मीडिया से

DEHRADUN: राजधानी दून में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस द्वारा कई अभियान भी चलाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया से भी लोगों तक पहुंच बनाने की कवायद पुलिस कर रही है। बाकायदा इसके लिए पुलिस ने ट्वीटर, फेसबुक और व्हाट्सऐप अकाउंट भी बनाए हैं। लोग अपनी शिकायतें भी सोशल मीडिया के जरिए पुलिस तक पहुंचा रहे हैं, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या इस कवायद से क्राइम कंट्रोल हो पाएगा।

बढ़ता जा रहा है क्राइम का ग्राफ

देहरादून में पुलिस विभाग के अपराध के आंकड़ो पर नजर डाले तो इस साल क् जनवरी से फ्0 अप्रैल तक क्फ्8 चार सौ बीसी के मामले दर्ज किये गये हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि दून में किस कदर अपराध बढ़ रहा है। इन चार महीनों की बात करें तो 7क् चोरी के मामले भी दर्ज किये गये हैं, साथ ही भ्क् वाहन चोरी के मामले भी सामने आए। लूट के मामलों की बात करें तो लूट की क्भ् घटनाएं पुलिस ने इस दौरान दर्ज कीं। चार महीने के भीतर दून में दुराचार के भी ख्9 मामले दर्ज किए गए हैं।

अब सोशल मीडिया पर पुलिसिंग

कई बार देखा गया है कि लोग पुलिस से अपनी बात कहने में हिचकिचाते हैं। इसके कारण कई मामले सामने नहीं आ पाते। जनता बेहिचक अपनी बात पुलिस तक पहुंचा सके, इसके लिए दून पुलिस ने सोशल मीडिया का प्लेटफॉर्म भी जनता को मुहैया कराया है। एसएसपी दून के नाम से पुलिस महकमे ने ट्वीटर, फेसबुक और व्हाट्सऐप पर अकाउंट खोला है। ख्8 मार्च को दून एसएसपी नाम से ट्वीटर अकांउट शुरू किया गया था। इस एकाउंट के अब तक 808 फॉलोअर हैं। जिसमें म्क् लोगों ने अपनी शिकायतें और सुझाव भी दर्ज किए हैं। इनमें से ब्0 शिकायतों का निस्तारण भी पुलिस कर चुकी है। पुलिस के फेसबुक अकाउंट की बात करें तो इसके जरिए पुलिस द्वारा भ्भ्00 सुचनाएं सार्वजनिक की गईं हैं।

दून में क्राइम

मामला संख्या

लूट क्भ्

हत्या भ्

नकबजनी ख्भ्

वाहन चोरी भ्क्

चोरी 7क्

दुराचार ख्9

अपहरण ख्फ्

दहेज हत्या फ्

चार सौ बीसी क्फ्8

(आंकड़े क् जनवरी से फ्0 अप्रैल तक)