RANCHI: रांची यूनिवर्सिटी में एमए की ख्ख् वर्षीया छात्रा साक्षी तिवारी को कुछ लोगों ने घर से निकाल कर जमकर पीटा। इसदौरान उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई। उसे घसीटते हुए घर से बाहर निकाला गया, इससे वह अ‌र्द्धनग्न हो गई। फिर उसकी इज्जत लूटने की भी धमकी दी गई। मामले में विक्टिम ने रातू थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराया है, लेकिन रातू पुलिस उस पर कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में साक्षी तिवारी और उसके परिजन काफी डरे-सहमे हैं। यह वारदात क्9 जून की है। साक्षी ने इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार सिंह से भी कंप्लेन की है। विक्टिम छात्रा के पिता सिविल कोर्ट में एडवोकेट हैं।

क्या है प्राथमिकी में

प्राथमिकी में साक्षी तिवारी ने कहा है कि वह रातू के ललितग्राम में अपने पिता रामाकांत तिवारी और मां के साथ रहती है। उसने बताया कि घटना के दिन वह अपनी मां के साथ घर पर थी। इसी क्रम में पड़ोस में रहनेवाले रामअवतार चौबे की पत्‍‌नी ममता देवी, बहू वंदना चौबे, उसके पति पंकज चौबे, बेटा अनंत चौबे एवं अज्ञात लड़के शराब के नशे में उसके घर में घुस गए। फिर उसे मारने-पीटने लगे। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। इसके बाद उसे घसीट कर बाहर ले जाया गया, इससे उसके कपड़े फट गए और वह अ‌र्द्धनग्न हो गई। मारपीट में पीठ, हाथ, गर्दन व छाती में चोट आई है। उसे बचाने के लिए जब मां आई तो उसे भी मारपीट कर और गाली-गलौज कर भगा दिया गया।

क्या है मामला

पीडि़ता ने बताया कि उसके घर से होकर पड़ोसी रामअवतार चौबे के घर के शौचालय की टंकी का पानी बहता है। जब इसका विरोध किया गया तो कहा गया कि उनके किचन का पानी उसकी आंगन में घुसता है। इसके बाद उनलोगों ने घर की पाइप को काट दिया था। छात्रा ने पुलिस से अपनी जान-माल व इज्जत की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने प्राथमिकी तो दर्ज कर ली है, लेकिन आरोप है कि पुलिस इस बाबत कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

वर्जन

आरोपी के घरवाले पीडि़ता के साथ शादी करना चाहते थे। लेकिन, पीडि़ता ने शादी करने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच खटास बढ़ गई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

-आमोद नारायण सिंह, थाना प्रभारी, रातू