- हत्या की जानकारी मां को देने के बाद हत्यारोपी हुआ फरार

- सास ने बहू को बताया बदचलन, बोली, आ चुके थे आजिज

VARANASI@Inext.co.in

VARANASI

मुगलसराय कोतवाली एरिया के लाट नंबर एक में शुक्रवार की सुबह सगे देवर ने विधवा भाभी और भतीजी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या की जानकारी मां को देने के बाद वह फरार हो गया। मां जब रूम में गई तो बहू व पोती मृत अवस्था में मिलीं। इसके बाद वह सीधे भागकर कोतवाली पहुंची और पुलिस को सूचना दी। दोहरे हत्याकांड की खबर मिलने के बाद एसपी, सीओ सदर व कोतवाल मौके पर पहुंच जांच में जुट गए। पुलिस अनैतिक संबंधों को हत्या की वजह बता रही है।

काम तमाम कर दिया

शुक्रवार सुबह आकाश घर से भागते हुए सड़क पर टहल रही मां के पास पहुंचा। बोला कि भाभी व भतीजी का काम तमाम कर दिया है, जाकर देख लो। इसके बाद वह फरार हो गया। मां जब सेकेंड फ्लोर पर स्थित रूम में पहुंची तो बहू व पोती मृत मिलीं। इसके बाद वह कोतवाली पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने के साथ एसपी भी वहां पहुंचे।

लाट नंबर एक में अछैबर सिंह का परिवार रहता है। उनके तीन पुत्रों में से एक जय प्रताप सिंह की मौत डेढ़ साल पूर्व हो चुकी है। वर्तमान में अछैबर की पत्नी मीना देवी, बड़ी बहू गुंजा देवी फ्ख् वर्ष व भतीजी काजल क्ब् वर्ष रहते हैं। गुंजा की तीन पुत्रियां शिवानी क्क् वर्ष, अंजनी 8 वर्ष व अंशु म् वर्ष अपनी ननिहाल धनेछा, दुर्गावती बिहार गई हुई थीं। इनके अलावा गुंजा का देवर विजय प्रताप सिंह सपरिवार और अविवाहित आकाश प्रताप सिंह भी साथ रहते हैं।

बंटवारे को लेकर भी था विवाद

हत्या की मुख्य वजह घर का बंटवारा भी बताया जा रहा है। गुंजा के पति के जीवित रहने के समय से विवाद चला आ रहा है। गुंजा की पैरवी में काफी लोग सहयोग करने लगे थे। जबकि सास के अनुसार बहू का चाल-चलन ठीक नहीं था।

सास के अनुसार गुंजा का कई लोगों से अनैतिक संबंध था। लोगों का आना-जाना परिवार को नागवार लगता था। आकाश विरोध कर चुका था। पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं, जल्द ही वह गिरफ्त में होगा।

संतोष सिंह, पुलिस अधीक्षक चंदौली