RANCHI: लोहरदगा की भंडरा पुलिस ने फायरिंग में जख्मी अपराधी ब्रजेश साहू को लालपुर थाना क्षेत्र के करमटोली स्थित रामप्यारी अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी केहुनी में गोली लगी है। अब पुलिस कस्टडी में उसका इलाज डॉ एसएन यादव के यहां चल रहा है। वहीं, पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दो देसी पिस्टल, दो गोली, दो मोबाइल व खोखा बरामद किया है।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

एसपी कार्तिक एस को सूचना मिली कि एक अपराधी रांची के प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा रहा है। इसके बाद डीएसपी आशिष कुमार महली की अगुवाई में टीम गठित हुई। इसमें इंस्पेक्टर जेपीएन चौधरी व भंडरा थाना प्रभारी जयप्रकाश के साथ जिला बल भी शामिल किया गया। गठित टीम ने कांड का अनुसंधान करते हुए लूट के क्रम में फाय¨रग का खुलासा किया और इसमें जख्मी अपराधी को भी ढूंढ़ निकाला गया। कांड में शामिल भंडरा थाना क्षेत्र के बेदाल गांव निवासी गजाधर साहू के पुत्र ब्रजेश साहू को करमटोली स्थित रामप्यारी अस्पताल में जाकर गिरफ्तार कर लिया गया।

क्9 मई को लूटपाट में चलाई थी गोली

क्9 मई की रात भंडरा थाना क्षेत्र के पहाड़ कोसा गडरपो रोड पुलिया के पास ब्रजेश साहू ने भंडरा निवासी हजरत अंसारी के पुत्र साजिद अंसारी (ख्म् वर्ष) को गोली मारकर लूटपाट को अंजाम दिया था। साजिद अंसारी पलमी गांव निवासी जयप्रकाश महतो के साथ बाइक से घर लौट रहा था। पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों के साथ उनकी हाथापाई भी हुई। लुटेरे उनलोगों की हिम्मत के आगे टूट गए तो फायरिंग कर दी। इस दौरान फायरिंग में ब्रजेश साहू की केहुनी में भी गोली लग गई। फिर भी ब्रजेश घटना को अंजाम देने के बाद अपने दूसरे साथी के साथ वहां से भाग निकला। इसे लेकर भंडरा थाने में ख्0 मई को भादवि की धारा फ्9भ् एवं ख्भ् (क्-बी)ए/ख्म्/ख्7 आ‌र्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या ब्म्/क्7 दर्ज किया गया था।