-घायल महिला निजी अस्पताल में भर्ती, रिपोर्ट दर्ज

-हथियारबंद बदमाशों ने कल्यानपुर-गेलाटांड मार्ग पर लूटा

-पुलिस ने की कांबिंग, घटना से फैली सनसनी

NAWABGANJ: दीपावली मनाने के लिए घर जा रहे बाइक सवार दंपति को गुरुवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने घेर लिया। इस दौरान लूट का विरोध करने पर महिला को गोली मार दी। सोने के कुंडल, मोबाइल एवं बीस हजार रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने कांबिंग की, मगर लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से रेफर कर दिया गया।

कानों से खींचे कुंडल

ग्राम गेला टांडा निवासी मुरारीलाल पुत्र गेंदनलाल बरेली शहर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार को दीपावली त्योहार अपने गांव में मनाने के लिए पत्नी मोरकली के साथ बाइक से जा रहे थे। दोपहर क्क्:फ्0 बजे जैसे ही वह कल्यानपुर-गेलाटांडा मार्ग के समीप नहर के पास पहुंचे, वैसे ही दो मोटर साइकिलों पर सवार चार हथियारों से लैस बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। गन प्वाइंट पर लेकर उन्होंने दंपति से लूटपाट की कोशिश की। मोरकली के कानों से कुंडल खींचे तो उन्होंने इसका विरोध किया। इस पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, जो उनके कूल्हे के पास लगी और वह गिर पड़ीं। बदमाश सोने के कुंडल, मोबाइल तथा ख्0 हजार रुपये लूटकर ले गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। वहीं घायल मोरकली को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में उन्हें बरेली शहर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़त पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

इनसेट

मर्दानी ने छीना बदमाश का मोबाइल

बदमाशों के सामने मर्दानी बनी मोरकली ने उनसे मुचैटा लिया। कानों से कुंडल खीचे जाने पर वह लुटेरों से भिड़ गई। लूट के विरोध पर एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। इसके बाद भी उसने एक बदमाश से मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने उक्त मोबाइल को कब्जे लेकर छानबीन कर रही है। वहीं बदमाशों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई है।

बुधवार को लूटे थे दंपती

बुधवार शाम बरेली के संजय नगर में रहकर मजदूरी करने वाले बंटी पत्नी चमेली देवी के साथ दीपावली मनाने के लिए साइकिल से गांव बरौर आ रहे थे। ग्राम कल्यानपुर और बरौर के बीच में स्थित नहर की पुलिया पर दो बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया था।

फोटो- क् जानकारी देते मुरारीलाल, ख्- बदमाशों की गोली से घायल मोरकली।