जुहारीदेवी महिला महाविद्यालय में क्लास न लगने पर नाराजगी जताई

पीपीएन व बीएनडी में टीचर्स के साथ साथ स्टूडेंट्स से फीडबैक लिया

KANPUR: सीएसजेएमयू के मुखिया अपने एकेडमिक कैलेंडर की हकीकत जांचने के पहले तो कैंपस के ही कुछ इंस्टीट्यूट का जायजा लिया। इसके बाद वीसी ने सिटी के पीपीएन कॉलेज, बीएनडी कॉलेज और जुहारीदेवी कॉलेज पहुंच गए। कॉलेजों क्लास रूम जाकर देखा और छात्रों से इंट्रैक्शन किया। यहीं नही डिपार्टमेंट में बैठे कामर्स की टीचर्स से पेपर्स के बारें डिटेल में डिस्कशन किया। वीसी के औचक निरीक्षण से कॉलेजों में हड़कंप मच गया। पीपीएन व बीएनडी में कॉमर्स की क्लासेज लगी। जुहारीदेवी में एडमिशन प्रॉसेस चल रहा था जिस पर कुलपति ने नाराजगी जताई।

कैंपस में खलबली मच गई

वाइस चांसलर प्रो। जेवी वैशम्पायन ने बताया कि एकेडमिक सेशन शुरू हो गया है। अब कॉलेजों में क्लासेज लगनी शुरू हुई या नहीं। गुरुवार को कुलपति ने सबसे पहले यूनिवर्सिटी कैंपस के आईबीएम, यूआईईटी, बीएसबीटी लाइफ साइंसेज डिपार्टमेंट में जाकर वहां का जायजा लिया। इन संस्थानों में कुलपति सुबह ही पहुंच गए थे। कैंपस में वीसी के निरीक्षण से संस्थानों में खलबली मच गई। यूआईईटी मे डायरेक्टर से मिलकर वीसी ने पूरी जानकारी हासिल की।

बीबीए व बीकॉम की क्लास चेक की

पीपीएन कॉलेज में वीसी सुबह 9.फ्0 बजे पहुंच गए। वहां पर सीधे जहां बीकॉम की क्लासेज चल रही थीं वहीं पहुंच गए। बीकॉम के एचओडी डॉ। अवधेश कुमार गुप्ता से पेपर्स के बारे में जानकारी हासिल की। इसके अलावा बीकॉम के कुछ स्टूडेंट्स से भी क्लासेज के बारे में बातचीत की। वीसी ने बीबीए की क्लास जाकर वहां का शैक्षिक स्तर चेक किया। कुछ टीचर्स से भी उनके सब्जेक्ट पर जानकारी हासिल की। वीसी के आने से कॉलेज में हड़कंप मच गया। सभी टीचर मुस्तैद हो गए।

टीचर्स से सब्जेक्ट की जानकारी ली

इसके बाद बीसी सुबह क्0.क्भ् बजे बीएनडी कॉलेज पहुंच गए। जहां पर एमकॉम की क्लासेज चल रही थीं। कुलपित ने क्लास रूम में जाकर टीचर्स के पढ़ाने का मैथड देखा। इसके बाद कॉमर्स डिपार्टमेंट में डॉ। स्मिता मिश्रा, डॉ। स्तुति शुक्ला, डॉ। एसके गुप्ता से सब्जेक्ट पर जानकारी हासिल की। इसके अलावा कुछ एमकॉम के स्टूडेंट्स से उनके पेपर्स के बारे में बातचीत की।