1. योगी आदित्यनाथ :
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ घर-बार छोड़कर संन्यासी बन गए थे। वह गोरक्ष पीठ के महंत भी बने। हालांकि संन्यास ग्रहण करने से पहले उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली थी। साल 1992 में गढ़वाल यूनीवर्सिटी से योगी ने मैथ्स से ग्रेजुएशन किया है।

2. वसुंधरा राजे :
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी काफी पढ़ी-लिखी हैं। उन्होंने साल 1973 में मुंबई यूनिवर्सिटी से बीए किया हुआ है।
भारत में वकील हैं सबसे ज्‍यादा सीएम,डॉक्‍टर-इंजीनियर भी कम नहीं
3. अरविंद केजरीवाल :
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजनीति में आने से पहले नौकरशाह थे। उन्होंने साल 1989 में आईआईटी खड़गपुर से बीटेक किया था और आईआरएस अधिकारी बने थे।

4. महबूबा मुफ्ती :
जम्मू एंड कश्मीर के मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती वकील रही हैं। उन्होंने कश्मीर यूनिवर्सिटी से एलएलबी किया है।

5. डॉ. मुकुल संगमा :
मेघालय के सीएम डॉ. मुकुल संगमा पेशे से डॉक्टर रहे हैं। उन्होंने साल 1989 में इंफाल से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है।
भारत में वकील हैं सबसे ज्‍यादा सीएम,डॉक्‍टर-इंजीनियर भी कम नहीं
6. नीतीश कुमार :
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साल 1973 में पटना यूनिवर्सिटी से बीएससी किया है।

7. कैप्टन अमरिंदर सिंह :
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ज्यादा पढ़ाई नहीं कर सके। उन्होंने दून स्कूल से सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई की है।

8. बीरेन सिंह :
मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह सिर्फ 10वीं पास हैं।
भारत में वकील हैं सबसे ज्‍यादा सीएम,डॉक्‍टर-इंजीनियर भी कम नहीं
9. ममता बनर्जी :
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी वकील रही हैं। उन्होंने कोलकाता यूनिवर्सिटी से एमए एलएलबी किया है।

10. शिवराज सिंह चौहान :
मध्य प्रदेश के सीमए शिवराज चौहान भी एमए पास हैं।

11. नवीन पटनायक :
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने साल 1967 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए किया था।

12. एन चंद्रबाबू नायडु :
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडु ने साल 1974 में तिरुपति कॉलेज से एमए की डिग्री ली है।
भारत में वकील हैं सबसे ज्‍यादा सीएम,डॉक्‍टर-इंजीनियर भी कम नहीं
13. मनोहर पर्रिकर :
गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर भी इंजीनियर रहे हैं। उन्होंने 1978 में आईआईटी बांबे से बीटेक किया है।

14. देवेंद्र फडनवीस :
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने प्रबंधन की डिग्री ली है। साल 1992 में वह बर्लिन के एक कॉलेज से मैनेजमेंट डिप्लोमा लेकर आए हैं।

15. के. चंद्रशेखर राव :
तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से एमए किया है।

16. लाल थनहवला :
मिजोरम के सीएम लाल थनहवला भी बीए पास हैं।

17. माणिक सरकार :
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने साल 1971 में कोलकाता यूनीवर्सिटी से बीकॉम किया है।
भारत में वकील हैं सबसे ज्‍यादा सीएम,डॉक्‍टर-इंजीनियर भी कम नहीं
18. मनोहर लाल खट्टर :
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट पास हैं।

19. पवन चामलिंग :
सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग को डॉक्टरेट की उपाधि मिली है।

20. पिनरायी विजयन :
केरल के सीएम पिनरायी विजयन ने साल 1972 में मैसूर से एलएलबी किया है।

21. रघुबर दास :
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने रांची यूनिवर्सिटी से एलएलबी किया।
भारत में वकील हैं सबसे ज्‍यादा सीएम,डॉक्‍टर-इंजीनियर भी कम नहीं
22. रमन सिंह :
छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह पहले डॉक्टर थे। उन्होंने आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी रायुपर से बीएएमएस की डिग्री हासिल की।

23. सर्बानंद सोनोवाल :
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी वकील रहे। उन्होंने 1996 में गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी किया।

24. शुरहोजेली :
नागालैंड के मुख्यमंत्री शुरहोजेली शिलॉंग के एडमंड कॉलेज से ग्रेजुएशन किया हुआ है।

25. सिद्दारमैया :
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने मैसूर से एलएलबी किया।

26. टाकम पारियो :
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री टाकम पारियो 10वीं पास हैं।
भारत में वकील हैं सबसे ज्‍यादा सीएम,डॉक्‍टर-इंजीनियर भी कम नहीं
27. त्रिवेंद्र रावत :
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत ने साल 1983 में गढ़वाल यूनिवर्सिटी से एमए की डिग्री ली है।

28. विजय रूपाणी :
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी बीए एलएलबी डिग्री धारक हैं।

29. वीरभद्र सिंह :
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने साल 1956 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

National News inextlive from India News Desk

National News inextlive from India News Desk