खुद से किया वादा

अमेरिका में रहने वाले जोश मार्शल(28) ने हाल ही में अपने बच्चे की खुशी के लिए अपने सिर के बाल मुंडवा लिए है। इतना ही नहीं इसके साथ ही उन्होंने अपने सिर पर कैंसर सर्जरी का निशान भी बनवा लिया है। हालांकि यह निशान एक टैटू की मदद से बनवाया है। जोश ने यह कदम अपने 8 साल के बेटे गैब्रिल के मन में आत्मविश्वास पैदा करने के लिए किया है। ग्रैबिल का हाल ही में ब्रेन ट्यूमर जैसी भयानक बीमारी का ऑपरेशन हुआ है। ऐसे में उसका ट्यूमर तो निकल गया लेकिन सिर पर निशान बन गया। जिसके बाद से ग्रैबिल खुद को सामान्य बच्चों से अलग समझने लगा। वह खुद को इस दुनिया में एक अंजान कैटेगरी में काउंट करने लगा था। यह सब देख पिता जोश मार्शल काफी परेशान हो गए। इसके बाद उन्होंने खुद से उसमें आत्मविश्वास जगाने का वादा किया।

अवॉर्ड दिया गया

इसके बाद ही उन्होंने बच्चे को दिखाने के लिए अपने सिर पर टैटू बनवा लिया। जिससे कि उसे यह लगे कि वह सामान्य है। उसमें ऐसा कुछ अजीब नहीं है। वह असहज न महसूस करे। उनके इस कदम की चारों ओर काफी चर्चा भी हो रही है। इतना ही नहीं हाल ही में फादर्स डे पर जोश मार्शल ने  St. Baldrick's Foundation की तरफ से करवाए गए कंपटीशन में भाग लिया। यहां पर मार्शल जोश को बेस्ट बॉल्ड डैड अवॉर्ड दिया गया। कार्यक्रम में जोश को लेकर कहा गया है कि यह एक पिता का साकारात्मक प्रयास है। वहीं इस अवॉर्ड के बाद जोश व उनके बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई। इसे अब तक लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं। इसके अलावा लोग इस फोटो को लाइक करने के साथ ही इस पर अपने-अपने हिसाब से कमेंट भी कर रहे हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk