JAMSHEDPUR: फ्यूजन फोक के तत्वावधान में शनिवार को लोयोला स्कूल ऑडिटोरियम में संगीत संध्या वर्षा मंगल का आयोजन किया गया। श्रीजक नृत्य समूह के गौतम उपाध्याय के नेतृत्व में सदस्यों ने नृत्य कार्यक्रम श्रद्धांजलि प्रस्तुत की। नृत्य प्रस्तुति को दर्शकों का बखूबी साथ मिला और वे तालियों के माध्यम से उत्साहवर्धन करते रहे। शास्त्रीय संगीत के लिए विख्यात पंडित अजय चक्रवर्ती ने जमशेदपुर के श्रोताओं को ख्याल एवं ठुमरी सुनाया। अपने दो घंटे की प्रस्तुतियों के दौरान उन्होंने श्रोताओं को बांधे रखा एवं खूब तालियां बटोरी।

ये रहे विनर्स

जूनियर ग्रुप : सयनदीप दास, समूह (मो। अरहम नावेद, सप्तक कुमार सेन, कृतिका वर्मा, आतूफाह आदिन, सोरोष्मिता दास), अंशुल महापात्र, अर्नब भुंइया, स्वेतल पाणिग्रही, रौहिक बागची, एवं अंकिता दे लाइक।

सीनियर ग्रुप : अमृता बिस्वास, मो। फैजल, हिमांशु राज, अंकिता राय, कौस्तुभ बागची।

सर्टिफिकेट : फ‌र्स्ट नमन, पीयूष कुमार श्रीवास्तव, एस मानस।

शुरू होगी भास्वती संगीत स्कॉलरशिप

संस्था के अध्यक्ष सोमादित्य मजूमदार ने फ्यूजन फोक भास्वती संगीत स्कॉलरशिप की घोषणा की। बताया कि ये योजना फिलहाल विगत दिनों हुए संगीत प्रतियोगिता के विजयी बच्चों के लिए होगी। इसके अंतर्गत इच्छुक बच्चों को अच्छे संस्थानों या घरानो में संगीत की शिक्षा दी जाएगी। क्7 जुलाई से क्म् अगस्त तक इच्छुक बच्चे कार्यालय में आकर फॉर्म भर सकते हैं।