पतंजलि ऋषिकुल में आयोजित डांस प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स में दिखी प्रतिभा

ALLAHABAD: पतंजलि ऋषिकुल में शुक्रवार को अन्तरसदनीय डांस प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ ही स्टूडेंट्स ने जमकर मस्ती थी। कार्यक्रम की शुरुआत चीफ गेस्ट शामली सेन और ऋतु यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्तवी की वंदना से हुआ। अलग-अलग क्लास ग्रुप के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। दोनों ही वर्गो में प्रतिभागियों ने पूर्व में निर्धारित थीम पर बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया।

अतिथियों ने की सराहना

डांस प्रतियोगिता दो क्लास वर्ग में हुई। इसमें क्लास थर्ड से 5वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए एक वर्ग बनाया गया। इस वर्ग के स्टूडेंट्स को डांस के लिए 'मीठे सपने' थीम दिया गया। बच्चों ने इस थीम पर डांस की मोहक प्रस्तुति दी। इसमें मौली त्रिवेदी प्रथम, अनुष्का पाण्डेय व समृद्धि केसरवानी क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। दूसरे वर्ग में क्लास 6 से 8 तक के स्टूडेंट्स को डांस का मौका दिया गया। जिसमें स्टूडेंट्स के लिए 'केलाइडियो' यानी विभिन्न रंग की थीम दी गई। स्टूडेंट्स इस थीम पर बेहतरीन डांस किया। इस वर्ग में प्रथम स्थान पर दो प्रतिभागी ऋतिका त्रिपाठी व इशिता ओझा रहे। दूसरे स्थान पर अदिति और तीसरे पर क्रमश: प्रिया वर्मा और प्रतीक्षा गुप्ता रहीं। विद्यालय के निदेशक मधुकर गुणे ने बच्चों की डांस प्रस्तुति की सराहना की। कहा कि पढ़ाई के साथ ही बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं आवश्यक है। चीफ गेस्ट ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रिंसिपल मोनिका दत्ता ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन एसके खालसा ने किया।