- एक गंभीर घायल तथा एक को आई मामूली चोट

- एक व्यक्ति के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मेरठ। लिसाड़ी गेट के लक्खीपुरा में गुरुवार रात बड़ा हादसा हुआ। यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई। हादसे के बाद मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था। इसके अलावा, एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन, सिविल डिफेंस तथा पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। एक शव और दोनों घायलों को निकाल लिया गया। एक अन्य व्यक्ति के दबे होने की आशंका पर रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक चलता रहा।

आधी बिल्डिंग में पड़ रहा था लेंटर

लक्खीपुर गली नंबर 28 स्थित एक धर्मस्थल में यह निर्माण कार्य चल रहा था। आधे हिस्से में लेंटर पढ़ चुका था जबकि आधे हिस्से में लेंटर पड़ रहा था। लेंटर का एक पोल टूटा होने के कारण उसे सही किया जा रहा था। लेकिन अचानक शाम साढ़े पांच बजे लेंटर भरभराकर गिर पड़ा। उसके नीचे तीन लोग दब गए। लेंटर गिरने की सूचना पर प्रशासन, सिविल डिफेंस तथा पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। तुरंत ही रेस्कयू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। मलबे में दबकर शेरगढ़ी निवासी सचिन पुत्र ऋषिपाल की मौत हो गई। मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। मनोज और एक अन्य घायल यूनूस को बाहर निकालकर उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

भीड़ जमा थी

हादसे के समय धर्मस्थल में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, शुक्र है कि उस हिस्से का लेंटर नहीं गिरा।

एक घंटे तक जद्दोजहद

मनोज एक घंटे तक मलबे के नीचे दबे रहे। वह एक घंटे तक जिंदगी और मौत की बीच संघर्ष करते रहे। रेस्क्यू के लिए पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने एक घंटे की मेहनत करके मनोज और मोहम्मद यूनूस को निकाला।

निर्माणाधीन बिल्डिंग में लेंटर पड़ रहा था। लेंटर गिरने से तीन लोग नीचे दब गए थे। सचिन नामक एक युवक की मौत हो गई है। जबकि मनोज व युनूस घायल हुए हैं। दोनो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। एक व्यक्ति के दबे होने की आशंका थी। लेकिन और कोई व्यक्ति नहीं निकला है।

मुकेश कुमार एडीएम सिटी

रेस्क्यू ऑपरेशन करके सभी को निकाल लिया गया है। निर्माणाधीन बिल्डिंग थी। आधे हिस्से में लेंटर पड़ रहा था। जबकि आधे हिस्से में लेंटर पड़ चुका था। एक युवक की मौत हो गई है। दो घायल हैं।

चंद्रभान यादव एसएचओ लिसाड़ी गेट