- डीडीयूजीयू के लॉ डिपार्टमेंट में 26 नवंबर को मनाया जाएगा विधि दिवस

- विधि दिवस मनाने के लिए लॉ डिपार्टमेंट जुटा तैयारियों में

GORAKHPUR: डीडीयूजीयू के लॉ डिपार्टमेंट में फ‌र्स्ट टाइम 'विधि दिवस' मनाया जाएगा। इस दौरान जहां विधिक सहायता केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा, वहीं निर्धन छात्रों को फ्री ऑफ कॉस्ट बुक्स वितरित किए जाएंगे। अब तक यह दिवस केवल हॉस्टल में ही मनाया जाता रहा है। इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से भी सहमति मिल गई है। डिपार्टमेंट विधि दिवस मनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है।

ख्म् नवंबर को मनाया जाएगा विधि दिवस

डीडीयूजीयू के लॉ डिपार्टमेंट के डीन प्रो। जितेंद्र तिवारी ने बताया कि ख्म् नवंबर को पहली बार लॉ डिपार्टमेंट में विधि दिवस मनाया जाएगा। चूंकि ख्म् नवंबर क्9ब्9 को ही संविधान को स्वीकार किया गया था, इसलिए इस दिन को निष्ठापूर्वक मनाने का संकल्प लिया गया है।

शिरकत करेंगी हस्तियां

उन्होंने बताया कि इस मौके पर एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया अशोक मेहता ने आने की सहमति दी है। इसके अलावा कई और हस्तियां भी शामिल होंगी। इनमें सेशन और हाईकोर्ट से जुड़े लॉयर और जजेज शामिल होंगे। इस दौरान एक तरफ जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, वहीं लॉ डिपार्टमेंट में बने विधिक सहायता केंद्र का भी उद्घाटन किया जाएगा। इस दिन से गोरखपुराइट्स को विधिक सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएगी।

केवल हॉस्टल तक सिमटा था

प्रो। तिवारी ने बताया कि अब तक विधि दिवस केवल डीडीयूजीयू के हास्टल में मनाया जाता रहा है, लेकिन अब लॉ डिपार्टमेंट इस दिवस को नये सिरे से सेलिब्रेट करने का डिसीजन लिया है। इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से भी सहमति मिल गई है। इसमें वीसी प्रो। अशोक कुमार भी शामिल होंगे।

पुराने बुक्स कलेक्ट कर रहा डिपार्टमेंट

प्रो। तिवारी ने बताया कि गरीब छात्रों को लिए लॉ डिपार्टमेंट की तरफ से अनोखा प्रयास किया जा रहा है। विधि दिवस के दिन गरीब छात्रों को पढ़ने के लिए फ्री ऑफ कास्ट बुक्स दिए जाएंगे। इसके लिए उन स्टूडेंट्स से पुराने बुक्स लिए जा रहे हैं जो उस बुक्स को पढ़ चुके हैं। उनसे पुराने बुक्स लेकर गरीब छात्रों को दिए जाएंगे।