-भूमि विवाद को लेकर वारदात को दिया गया अंजाम

-अंधाधुन गोलीबारी से घंटों मचा रहा अफरा-तफरी

-पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को किया गिरफ्तार

-घटना थरथरी थाना के त्रिभूवन बिगहा गांव की

PATNA/BIHARSHARIFF: थरथरी थाना के त्रिभूवन बिगहा में रविवार की सुबह भूमि विवाद में दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए। गोलीबारी से गांव में घंटों अफरा-तफरी का माहौल रहा। घायलों में एक की हालत नाजुक है। जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया कर दिया गया। कामेश्वर प्रसाद दो महीने पूर्व दुल्ली प्रसाद और सत्येन्द्र प्रसाद सगे भाई से डेढ़ कट्टा जमीन खरीदे थे। कुछ दिन पहले प्राइवेट अमीन से दोनों पक्षों की मौजूदगी में जमीन की मापी कर खेत में मेड़ बनाया गया था। रविवार की सुबह दुल्ली प्रसाद ने कामेश्वर प्रसाद का मेड़ तोड़कर अपने खेत में मिला लिया। इसी बात को लेकर होमगार्ड कामेश्वर और दुल्ली प्रसाद के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों ओर से दर्जनों चक्र फाय¨रग शुरू हो गई।

दो लोग हिरासत में

इस दौरान कामेश्वर प्रसाद और उनके भतीजे अंजनी प्रसाद को गोली लग गई। कामेश्वर के सिर में और अंजनी के सीने में गोली लगी है। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में कामेश्वर की मौत हो गई। वहीं अंजनी को पीएमसीएच रेफर किया गया है। इधर बीच-बचाव करने गए कामेश्वर के पोता गुड्डू प्रसाद भी घायल हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र थरथरी में भर्ती कराया। जहां से अंजनी प्रसाद और गुड्डू प्रसाद को बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष शिवनरायण राम ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि रविन्द्र प्रसाद और रामनरेश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।