RANCHI : झारखंड में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की ब्रांड एम्बेसडर इंटरनेशनल आर्चर दीपिका कुमारी ने आखिरकार वोट दे ही दिया। जबकि, एक वीक पहले उन्होंने आई नेक्स्ट से बातचीत में कहा था कि वह जमशेदपुर प्रैक्टिस करने की वजह से उनके पास समय नहीं है, इसलिए वह वोट देने रांची नहीं आ पाएंगी। लेकिन, फाइनली दीपिका ने अपने वोटिंग राइट का इस्तेमाल करने के लिए वक्त निकाल ही लिया और उन्होंने रांची आकर थर्सडे को अपने घर के बगल में स्थित पोलिंग बूथ में अपना वोट दिया।

Wednesday की रात को ही आ गई थीं रांची

दीपिका थर्सडे को अपना वोटिंग राइट का इस्तेमाल कर सकें, इसके लिए वह वेडनसडे की रात में ही जमशेदपुर से रातू के चट्टी स्थित अपने घर आ गई थीं। उन्होंने अपने घर के पास ही स्थित एलसी स्कूल के बूथ नंबर 15 पर सुबह 7.20 बजे अपना वोट डाला। दीपिका के पिता शिवनारायण महतो और मां गीता देवी ने भी इसी पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

पहले कहा था नहीं करना है vote

इससे पहले लास्ट वीक दीपिका ने आई नेक्स्ट से बात करने के दौरान कहा था कि उनके पास टाइम नहीं है, इसलिए वह रांची आकर वोट नहीं दे पाएंगी। इसके बाद आई नेक्स्ट ने इसे प्रमुखता के साथ पब्लिश किया था, जिसके बाद टाटा के सीएमडी ने अपने स्टाफ से वोट देने की अपील की थी। दीपिका भी टाटा स्टील कंपनी में कर्मचारी हैं। लिहाजा उन्होंने भी मन बनाया कि रांची आकर वोट डालना है।