किस करना प्रैंक है या छेड़खानी

हाल ही में बेंगलुरु और दिल्ली में लड़कियों के साथ हुई छेड़खानी की घटनाओं ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। आम जनता से लेकर फिल्मी सितारों तक सभी ने इस घटना की निंदा की थी। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर लड़कियों के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल हो रहा है, कुछ लोग इसे प्रैंक कह रहे हैं। इस वीडियो में एक लड़का दो अलग-अलग जगहों पर लड़कियों को 'किस' करके भाग जाता है। दरअसल यूट्यूब पर क्रेजी सुमित के नाम से एक चैनल है। ये क्रेजी सुमित यूट्यूब और सोशल साइट पर खुद के बनाए प्रैंक यानी मजाकिया वीडियो अपलोड और शेयर करता है। इसका मकसद इन वीडियो के जरिए पैसा कमाना है। जितने ज्यादा हिट्स उतना ज्यादा पैसा। लेकिन इस बार मजाक की हद पार हो गई।

तीन महीने कनॉट प्लेस पैदल ही जाना होगा, न गाड़ी होगी और न...!

अब पुलिस कर रही है तलाश

दरअसल यह पूरा मामला कनॉट प्लेस का है, जहां यह लड़का हिडन कैमरे की मदद से सीपी में मौजूद लडकियों के साथ शर्मनाक हरकत करके भाग जाता है। यह वीडियो उसने सरेआत शूट किया। वह पहले किसी बहाने से अनजान लड़की को रोकता है और उनसे बात करने के बहाने किस कर लेता है। जब तक कोई कुछ समझता है, वह लड़का वहां से भाग जाता है। यह वीडियो उसने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है, जिसे लाखों हिट्स और व्यूज मिल रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति भी जताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई। और अब दिल्ली पुलिस इस लड़के की तलाश कर रही है।

National News inextlive from India News Desk

National News inextlive from India News Desk