राजेन्द्र नगर पर चला नगर निगम का अतिक्रमण अभियान

घर से आगे 20 फीट तक लोगों ने किया सड़क पर कब्जा

BAREILLY: बुनियादी सुविधाओं में खामियों को लेकर सरकार को निशाने पर लेनी वाली जनता खुद कितना अपनी जिम्मेदारी निभाती है, इसका नजारा मंडे को राजेन्द्र नगर में देखने को मिला। नगर निगम ने मंडे को राजेन्द्र नगर में अतिक्रमण अभियान चलाया। अभियान के दौरान निगम को कॉलोनी में कतार से बने हर एक घर में अतिक्रमण देखने को मिला। आधी से ज्यादा रोड पर कब्जा जमाए कॉलोनी के अतिक्रमण पर निगम की जेसीबी चलाई गई। इस दौरान लोगों ने अभियान का विरोध भी किया। कोई अपना सामान खुद हटाने की दुहाई देता रहा, किसी ने अपने लॉन और पक्के चबूतरे तोड़े जाने पर अधिकारियों को कोसा, तो कई इस बात से परेशान रहे कि जैसी कार्रवाई उनके खिलाफ हुई वैसी बाकियों से भी जरूर हो।

केके हॉस्पिटल से चला अभियान

नगर निगम ने मंडे को डेलापीर पर केके हॉस्पिटल चौराहे से अतिक्रमण अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान राजेन्द्र नगर कॉलोनी में सड़क पर अवैध कब्जे को हटाया गया। अभियान की अगुवाई निर्माण विभाग एक्सईएन सतीश कुमार ने की। अभियान में दो जेसीबी मशीनें लगाई गई। अभियान दस्ते ने घरों के बाहर तक बनी लोहे की जाली पर जेसीबी चलाई वहीं सड़क तक बने गार्डेन और हरियाली को भी हटाया।

घर जितना सड़क पर कब्जा

कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने गए दस्ते ने देखा कि सभी घरों के बाहर सड़क पर ख्0-ख्भ् फीट तक अवैध कब्जा किया गया है। लोगों ने घरों की सीमा से बाहर अपने गार्डेन, पार्किंग, दुकानें और क्लिनिक तक खोल रखे थे। निगम के दस्ते में शामिल अधिकारियों ने बताया कि लोगों ने अपने घर जितने बड़ी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया हुआ है। लोगों ने अभियान का विरोध करना चाहा लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसफोर्स के चलते स्थिति काबू में रही।