-प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या 142 तक पहुंची

नैनीताल में चार और ऊधमसिंहनगर में दो मरीजों के एलाइजा पॉजिटिव

>DEHRADUN:डेंगू का डंक दून जिले को लांगकर प्रदेश के दूसरे जिलों तक पहुंच गया है। मंगलवार को देहरादून में क्ख् और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। जबकि नैनीताल में चार और ऊधमसिंहनगर में दो मरीजों के एलाइजा पॉजिटिव मिले। इन डेंगू के मरीजों की पुष्टि होने के बाद राज्य में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या क्ब्ख् पहुंच गई है।

दून में क्ख् लोगों में डेंगू की पुष्टि

स्वास्थ्य महकमे के बड़े दावों के बाद भी डेंगू पर लगाम नहीं लग पा रहा है। इसको प्रकोप सबसे ज्यादा राजधानी देहरादून में देखने को मिला है। राजधानी के पथरीबाग इलाके में हर रोज डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन अब देहरादून के बाद अब डेंगू ने दूसरे जिलों को भी अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया है। मंगलवार को देहरादून में आई क्00 ब्लड सैंपलों की एलाइजा रिपोर्ट में से क्ख् मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। जिसमें से अकेले क्0 पथरीबाग क्षेत्र से हैं। इसके अलावा एक मरीज आजाद कॉलोनी व एक मरीज प्रकाशनगर का है।

अकेले दून के क्फ्म् मरीज

इस प्रकार से दून में अब डेंगू पीडि़त मरीजों की संख्या क्फ्म् हो गई है। मंगलवार को कैंप में डॉक्टरों ने क्0ख् मरीजों की जांच की और 87 ब्लड सैंपल लिए। डीजी हेल्थ डॉ। कुसुम नरियाल ने बताया कि प्रदेश में डेंगू के अब तक क्ब्ख् मरीज पाए गए हैं। जिनमें चार नैनीताल व दो ऊधमसिंहनगर के हैं, जबकि बाकी के क्फ्म् मरीज देहरादून के हैं। डॉ। नरियाल ने बताया कि डेंगू को लेकर लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। साफ-सफाई व समय-समय पर फॉगिंग आदि की भी व्यवस्था की जा रही है।