- गोमती मां की उतारी गई आरती

- पर्यायवरण सुरक्षा की दृष्टि से आंटे के बने दीपक किए गए दान

LUCKNOW: नित्य गोमती आरती के 3950 दिन पूरे होने पर भव्य देव दीपावली का आयोजन कुडि़याघाट पर किया गया। इस मौके पर गणेश जी, गंगा मैया, गोमती मैया, हनुमान जी की आरती, 10 बड़ी आरती और दर्जनों छोटी आरती उतारी गयी। 14 जनवरी 2005 से नित्य गोमती आरती की शुरुआत की गई थी। टयूजडे को नित्य गोमती आरती के 3950 दिन पूरे होने पर कुडि़याघाट पर भव्य देव दीपावली का आयोजन किया गया

'मां गोमती को निर्मल बनाए'

श्री शुभ संस्कार समिति के महामंत्री ऋद्घि किशोर गौड़ ने बताया कि कुडि़याघाट को 3950 दीपकों से सजाया गया.'आओ मिल कर दीप जलाएं, मां गोमती को निर्मल बनाए' संकल्प के साथ आयोजन किया गया।

बच्चों को बांटे गए अनार और फुलझड़ी

इस अवसर पर बच्चों को फुलझड़ी, अनार पटाखे आदि वितरित किए। वहीं बच्चों ने जमकर आतिशबाजी भी की। मंगलवार होने के चलते हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ व स्वामी गुरुवानंद गुरुदेव जी की भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। ललित शर्मा व संजना शर्मा ने गुरुदेव के भजनों से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।

3950 दीपक दान किए गए

पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से गोमती के आंचल में आटे के बने 3950 दीपक दान किए गए। इस अवसर पर महापौर डा। दिनेश शर्मा, आशुतोष टंडन, सुनील बंसल, महंत देव्यागिरी, मनीष शुक्ला, दिनेश तिवारी, डा। अनिल गुप्ता, अतुल, अंशू खरे, रमेश कपूर समेत सैकड़ों लोगों ने गोमती मां की आरती उतारी।