- प्रदेश के सभी थाना में लगाए जाएंगे सीसी टीवी कैमरे

- पुलिस में व्याप्त भ्रष्टाचार पर दिखाई गंभीरता

PATNA: प्रदेश के थानों में व्याप्त करप्शन को अब डीजीपी अपनी तीसरी आंख से देखेंगे। प्रदेश पुलिस में व्याप्त भ्रष्टाचार के खुलासे के बाद सूबे की पुलिस के मुखिया ने बड़ा फैसला किया है। उन्होंने सभी थानों में सीसी टीवी कैमरा लगाकर भ्रष्टाचार रोकने का प्लान तैयार किया है।

निगरानी के डीजी ने खोली थी पोल

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक रविंद्र कुमार ने बुधवार को बिहार पुलिस वीक के दौरान प्रदेश पुलिस में व्याप्त भ्रष्टाचार क पोल खोल दी थी। इसका संज्ञान डीजीपी पीके ठाकुर ने गंभीरता से लिया। डीजीपी ने कहा कि हम थाना स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जो पूरी तरह से प्रभावी होगा। इसके लिए उन्होंने राज्य के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की बात कही है।

खुलासे से हिल गया पुलिस महकमा

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीजी रविंद्र कुमार ने बिहार पुलिस सप्ताह के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए ऐसा खुलासा किया जिससे पूरा पुलिस महकमा हिल गया। राज्य के पुलिस महकमा को अन्य महकमों के मुकाबले अधिक भ्रष्ट बताकर उन्होंने पुलिस के आला अफसरों को मुश्किल में डाल दिया। उन्होंने कहा कि पिछले साल जितने भी लोकसेवक भ्रष्टाचार के मामले में निगरानी द्वारा ट्रैप किए गए हैं, उनमें ख्भ् प्रतिशत पुलिसकर्मी हैं।

जल्द ही प्रदेश के सभी थानों में सीसी टीवी लगा दिया जाएगा। इसके माध्यम से पुलिस के कार्यो की निगरानी की जाएगी। इससे एक तरफ जहां काम में पारदर्शिता आएगी वहीं करप्शन पर भी अंकुश लगेगा।

-पीके ठाकुर, डीजीपी