1 . सोने को टेस्ट करने का सबसे आसान तरीका होता है उसको दांत से काट कर देखना। आप अगर 22 कैरेट सोना खरीद रहे हैं तो सबसे पहले उसको दांत से काट कर देखें। उसको काटने पर अगर उसपर निशान बन जाता है तो समझ लीजिए कि वो प्योर है। इसके पीछे कारण ये है कि सोना जितना प्योर होता है, उतना ही ज्यादा मुलायम होता जाता है। वहीं गौर करिएगा कि 18 कैरेट वाला सोना या नकली सोना सख्त ही होगा। उसपर कभी भी काटे का निशान नहीं बनेगा।

2 . सोने को टेस्ट करने का दूसरा आसान तरीका है उसको पानी में डालकर देखना। इसके लिए आप एक कप पानी लीजिए। इस पानी में सोने की चीज को डालकर देखिए। सोना अगर पानी की तली में डूब जाता है तो समझ लीजिए कि वो पूरी तरह से प्योर है। वहीं अगर वह पानी में नहीं डूबता, तैरता रहता है तो वह प्योर नहीं होगा। कारण है कि असली सोना कभी भी पानी में तैरता नहीं है। वह डूब जाता है।

3 . इसके अलावा असली सोने में कभी जंग नहीं लगती। वह कभी काला नहीं पड़ता। आपके पास सोने की चीज अगर काली पड़ रही है तो समझ लीजिए कि वो असली सोने की नहीं है। उसमें कुछ मिक्स है।

4 . सोने की सच्चाई को परखने का अगला तरीका ये है कि उसपर हल्का सा स्क्रेच मार्क करके उसपर नाइट्रिक एसिड की कुछ बूंदे डालिए। ये बूंदे डालने के बाद अगर आपका सोना रंग नहीं बदलता तो मान लीजिए कि वह सौ प्रतिशत असली है। वहीं अगर उस जगह का रंग हरा पड़ जाता है तो मान लीजिए कि वो सौ प्रतिशत नकली है।  

धनतेरस पर इन 10 आसान तरीकों से जांचे कितना खरा है सोना,उसके बाद लेना

5 . अगला तरीका ये है कि एक अनग्लेज्ड सेरेमिक प्लेट लीजिए। इस प्लेट पर अपने सोने के सामान को रखिए। उसके बाद उसपर थोड़ा सा दबाव डालिए। इसके बाद अगर प्लेट पर काला निशान बन जाता है तो समझ जाइए कि वो नकली है। कारण है कि असली सोना हमेशा सुनहरे रंग की धारी बनाता है।

6 . ये बात तो काफी प्रचलित भी है कि सोने को खरीदने से पहले उसपर हॉलमार्क को जरूर चांज लें।

7 . इसके अलावा एक चुंबक को सोने के जेवर के पास लाएं। ऐसा करने पर अगर सोना चुंबक की ओर भागता है तो समझ लीजिए कि वो सौ प्रतिशत नकली है।

8 . सोने के जेवर पहनने के बाद अगर आपकी स्किन के कलर में कुछ बदलाव आता है तो भी मान लीजिए कि ये नकली सोने का दोष है। यही नहीं अगर पसीने के संपर्क में आने से सोने से महक आने लगे तो ये भी नकली सोने की पहचान है।

धनतेरस पर इन 10 आसान तरीकों से जांचे कितना खरा है सोना,उसके बाद लेना

9 . एक और बेहतरीन तरीका ये है कि अपने माथे पर हल्का सा फाउंडेशन लगाएं। उसके बाद उसी जगह पर सोने को थोड़ा सा घिस कर देखिए। यहां अगर काली लकीरें बनती हैं तो समझ जाइए कि सोना नकली है।

10 . आपकी नजरें अगर पारखी हैं तो आप सोने को देखकर भी पहचान कर सकते हैं। 22 कैरेट का सोना हमेशा चटक पीला होता है। वहीं 18 कैरेट वाला सोना जरा ज्यादा गाढ़ा पीला होता है। इसके अलावा नकली सोना हमेशा जरा ज्यादा गहरा पीला होता है। 

Business Newsinextlive fromBusiness News Desk

Business News inextlive from Business News Desk