फ्रोजन एग तकनीक से दोबारा मां बनेंगी डायना

एक्ट्रेस डायना हेडन फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही। दो साल पहले जब वह फ्रोजन एग से मां बनी थीं, तो लोगों को काफी आश्चर्य हुआ था। डायना ने यह बात पब्लिकली कबूल की थी वो मां नहीं बन सकतीं। डायना फिर से उसी फ्रोजन एग तकनीक से मां बनने जा रही हैं। इस बार उन्होंने अपना एग तीन साल पहले फ्रीज करवा लिया था, जबकि पहली बार मां बनने पर उनका 8 साल पुराना एग काम आया था।

जानें अंडे से कैसे जन्‍म लेते हैं इंसानी बच्‍चे,यह अभिनेत्री इसी तकनीक से हुई प्रेग्‍नेंट

2007 में ही अंडाणु करवा लिए थे सुरक्षित

डायना को इस बात का अहसास काफी पहले हो गया था। शायद इसीलिए उन्होंने पहली बार 32 साल की उम्र में ही एग फ्रीज करवा लिए थे। डायना ने साल 2007 और 2008 में मुंबई की लीलावती हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ नंदिता पलशेतकर की मदद से अंडाणु सुरक्षित करवा लिए थे। डायना के गर्भाशय में अंडाणुओं की संख्या काफी कम थी। आमतौर पर एक बच्चे के जन्म के लिए 20 अंडाणु की आवश्यकता होती है लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है अंडाणुओं की संख्या घट जाती है।

जानें अंडे से कैसे जन्‍म लेते हैं इंसानी बच्‍चे,यह अभिनेत्री इसी तकनीक से हुई प्रेग्‍नेंट

अंडाणु कैसे किया जाता है फ्रीज

एग फ्रीजिंग का अर्थ है महिलाओं के स्वस्थ एग (अंडाणु) को ओवरी से निकाल कर फ्रीज कर देना और भविष्य के लिए सुरक्षित करना। ऐसा माना जाता है कि 40 की उम्र तक आते-आते महिलाओं के गर्भधारण का समय समाप्त हो जाता है। सजर्री की प्रक्रिया द्वारा एग को निकाला जाता है। एग को फ्रीज करने के लिए माइनस 196 डिग्री सेल्सियस पर लिक्विड नाइट्रोजन में रखा जाता है। इससे यह लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। सुरक्षित रहने की अवधि के दौरान महिला को अधिकार रहता है कि वह इसे खुद यूज करना चाहती है या फिर किसी और को देकर मदद करना चाहती है।

जानें अंडे से कैसे जन्‍म लेते हैं इंसानी बच्‍चे,यह अभिनेत्री इसी तकनीक से हुई प्रेग्‍नेंट

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk