PATNA: ईद का मौका जहां हर ओर खुशियां बिखेर रही थी, वहीं दीघा के चौहट्टा के रहने वाले मो। असगर के घर मातम छाया हुआ था। दरअसल क्भ् साल का उनका मासूम बेटा मो। अमन समेत दो लोग रोड हादसे का शिकार हो गए। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पाटलिपुत्रा इलाके के एक प्राइवेट हॉस्पीटल में एडमिट कराया गया है। हादसे को दीघा पुल पर सोनपुर की ओर से आ रहे एक अज्ञात गाड़ी ने अंजाम दिया। मरने वालों में मो। अमन के साथ मो। अफजल है। जबकि गंभीर रूप से घायल शख्स का नाम मो। अरमान है। दरअसल, मोतिहारी के नन्द छपरा का रहने वाला मो। अफजल पटना के खाजपुरा पोखड़ इलाके में रहता था। ईद के मौके पर दीघा में वो अपने नानी के घर फैमिली वालों से मिलने गया था। फिर वहां से उसने अरमान को अपने साथ लिया। बाइक से दीघा पुल घूमने चला गया। पुल पर ही अमन मिल गया। वहां रूक कर तीनों बातें कर रहे थे। तभी सोनपुर की ओर से आई एक गाड़ी ने तीनों को रौंद दिया। जिसमें अमन और अफजल की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि अरमान घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही दीघा थाने की पुलिस टीम पहुंची। लाश को अपने कब्जे में लिया। छानबीन और पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।