- भारत छोड़ो आन्दोलन की 75वीं वर्ष गांठ पर हुआ पंचायत सम्मेलन

- प्रधानमंत्री के 'संकल्प से सिद्धि' को साकार करने हेतु किया गया मंथन

<

- भारत छोड़ो आन्दोलन की 7भ्वीं वर्ष गांठ पर हुआ पंचायत सम्मेलन

- प्रधानमंत्री के 'संकल्प से सिद्धि' को साकार करने हेतु किया गया मंथन

BAREILLY:

BAREILLY:

भारत छोड़ो आन्दोलन की 7भ्वीं वर्ष गांठ पर फ्राइडे को आईएमए सभागार में पंचायत सम्मेलन का आयोजन हुआ। चीफ गेस्ट केंद्रीय वित्त मंत्री संतोष गंगवार ने 'संकल्प से सिद्धि' की विचारधारा से ही 'न्यू इंडिया' का सपना साकार होने की बात कही। उन्होंने वर्ष ख्0ख्ख् तक ऐसे नए भारत के निर्माण करने के लिए सहयोग मांगा जो 'स्वच्छ हो, गरीबी, भ्रष्टाचार, आंतकवाद, सांप्रदायिकता, जातिवाद मुक्त हो। हर गरीब को घर, हर हाथ को कुशलता, गांवों को पेड़ों से आच्छादित करने, सड़क, स्वयं सहायता समूह और मिशन अन्त्योदय को सफल बनाने के निर्देश मौजूद सभी अधिकारियों व अन्य को दिए।

बुराइयां भारत छोड़ो पर रहा फोकस

कमिश्नर पीवी जगनमोहन ने कहा कि हम सभी को अब एक बार फिर भारत निर्माण में जुटना होगा। संासद धर्मेंद्र कश्यप ने अन्त्योदय लक्ष्य को पूरा करने को कहा। विधायक डीसी वर्मा ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए जन सहयोग मांगा। विधायक केसर सिंह ने जनप्रतिनिधियों को गांव गोद लेने का सुझाव दिया। विधायक छात्रपाल ने इंसान बनने की सलाह दी। शहर विधायक डॉ। अरुण कुमार ने युवाओं में कौशल विकास पर जोर दिया। विधायक प्रो। श्याम बिहारी लाल ने स्वतन्त्रता आंन्दोल की जानकादी दी। विधायक राजेश कुमार मिश्र ने परिवर्तन लाने में सहयोग मांगा। बीजेपी जिलाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह राठौर ने आन्दोलन से ही परिवर्तन की बात कही। यहां त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के प्रधान, सीडीओ सत्येन्द्र कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह व अन्य मौजूद रहे।