बदलाव

- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शुरू की डिजिटल प्रक्रिया

- संघ ने शाखा से ऑनलाइन जुड़ने की बनाई व्यवस्था

- शाखा ज्वाइन करने को फार्म वेबसाइट पर उपलब्ध

- फेसबुक और व्हाट्सप पर भेजे जा रहे फार्म के लिंक

आई एक्सक्लूसिव

सुंदर सिंह

Meerut: मॉर्डन के बाद अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक डिजिटल हो गया है। बीजेपी की जीत उत्साहित संघ ने ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने के लिए ऑनलाइन फार्म भरवाने शुरू कर दिए हैं। संघ की शाखा ज्वाइन करने के लिए फार्म संघ की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा स्वयं सेवकों व संघ की प्रचार विंग द्वारा युवाओं के व्हाट्सप और फेसबुक पर फार्म का लिंक भेजकर भी शाखा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

बीजेपी की जीत से गदगद

केन्द्र में मोदी सरकार आने के बाद कई प्रदेशों में बीजेपी ने अपना परचम लहराया। हाल ही में हुए विधान सभा चुनावों में यूपी सहित चार प्रदेशों में बीजेपी अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही। इसके पीछे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की भी अहम भूमिका रही है।

सीधे जोड़ने की कवायद

संघयुवाओं को सीधे जोड़ने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए परंपरागत तरीकों के साथ इंटरनेट का बखूबी इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले उच्च पदाधिकारियों के निर्देश पर संघ की ड्रेस चेंज कर स्वयं सेवकों को मार्डन बनाया गया। इसके बाद अब हाईटेक तरह से कुनबा बढ़ाया जा रहा है।

संघ की साइट पर फार्म उपलब्ध

शाखा का फार्म संघ की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसमें नाम, उम्र, व्यवसाय, फोन नंबर और पूरा पता भरना है। इसके आधार पर नजदीकी शाखा प्रमुख खुद ही संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर लेंगे।

सोशल मीडिया पर लिंक

योगी आदित्यनाथ के यूपी का मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश में संघ का सदस्यता अभियान तेजी से गति पकड़ रहा है। संघ के समर्थक फार्म के लिंक ttp/rss.org/pages/joinrss.aspx को फेसबुक और व्हाट्सप पर पोस्ट कर रहे हैं।

वर्जन

वास्तव में अब संघ पूरी तरह से डिजिटल है। नेट पर उसकी साइट है, इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर शाखा से जुड़ सकते है।

सुरेन्द्र कुमार, प्रचार प्रमुख आरएसएस

हाईटेक होते युग में आरएसएस का डिजिटल होना भी स्वाभाविक है। अब आरएसएस की शाखा से जुड़ने के लिए घर बैठे संघ की साइट से आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद नजदीकी शाखा प्रमुख आपसे स्वयं संपर्क कर लेंगे

प्रशांत कुमार, स्वयं सेवक

------