- पांच सात बिन्दुओं पर जांच कर रही है पुलिस

- मासूम सोफी का अब तक कोई सुराग नहीं

PATNA: डिम्पी और शिम्पी के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस कई दिनों से प्रयास कर रही है। डिम्पी की बेटी सोफी किस हाल में है, इसकी भी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। पुलिस की मानें, तो वह सही रास्ते पर है और कातिलों का खुलासा जल्द ही करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस पांच सात बिन्दुओं पर जांच कर रही है। इसमें एक पुराने मामले पर जाकर वह अटक गई है। हो सकता है कि इस मामले के कारण ही इन लोगों की हत्या हुई है। वैसे इस मामले से जुड़ी कई चीजों की जानकारी डिम्पी के पति मनोज ने पुलिस को दी है। इसकी कडि़यां जोड़ने में पुलिस लगी है। पुलिस की मानें, तो इतना तो तय है कि डिम्पी शिम्पी के मौत के तार उसके ससुराल भंवर पोखर से नहीं जुड़े हैं, पर पुराने मामले की जानकारी उसके पति को थी।

छोड़ दिया मगर घर नहीं पहुंचा

आलमगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मनोज को छोड़ दिया गया है, मगर उसके बड़े भाई राजकुमार पाण्डेय का कहना है कि उनका भाई अब तक थाने से अपने घर भंवर पोखर नहीं पहुंचा है। कई दिनों से पुलिस मनोज से पूछताछ कर रही है। उधर, घर में सोफी की सलामती के लिए भगवान से मन्नतें मांगी जा रही है। पूरा मुहल्ला अब यहीं चाहता है कि सोफी बच जाए।